Jitiya 2022 Geet: भोजपुरी में सुनें जितिया गीत जुग जुग जिए मोर बबुआ दुलरुआ, मनाएं जीवित्पुत्रिका पर्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 10:41 AM IST

Jivitputrika Song: संतान की लंबी आयु के लिए माताएं जितिया का निर्जला व्रत रखती हैं। जितिया पर्व को लेकर भोजपुरी में कई गीत बनाएं गए हैं। लेकिन जितिया पर्व का सबसे हिट गाना है ‘जुग जुग जिए मोर बबुआ दुलरुवा’।

Jitiya 2022 Geet: भोजपुरी में सुनें जितिया गीत जुग जुग जिए मोर बबुआ दुलरुआ, मनाएं जीवित्पुत्रिका पर्व
Photo Credit: YouTube

Jivitputrika vrat 2022 Bhojpuri Song: जितिया भक्ति और उपासना के सबसे कठिन व्रतों में एक होता है। इसे जीवित्पुत्रिका या जितिया व्रत के नाम से जाना जाता है। इसमें माताएं अपनी संतान के स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। विशेषकर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में यह पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा पड़ोसी देश नेपाल में भी इस व्रत को महिलाएं रखती हैं। कहा जाता है कि जो महिलाएं इस व्रत को रखती है उनके संतान सभी तरह के कष्ट से दूर रहते हैं। इस साल जितिया का पर्व 18 सितंबर 2022 को मनाया जाएगा।

भोजपुरी में पर्व-त्योहारों से जुड़े गीत और भजन खूब रिलीज किए जाते हैं। होली, दीपावली, नवरात्रि, सावन और तीज जैसे कई मौके पर भोजपुरी गीत रिलीज होते हैं। जितिया पर्व को लेकर भी भोजपुरी में कई गाने बनाए गए हैं। लेकिन जितिया व्रत के कई गानों में एक है ‘जुग जुग जिए मोर बबुआ दुलरुआ’। ये गाना जितिया पर्व स्पेशल सॉन्ग है, जो हर साल जितिया के मौके पर खूब पसंद किया जाता है।

खुशबू उत्तम का हिट जितिया सॉन्ग  

जुग जुग जिए मोर बबुआ दुलरुवा गाना जितिया के कई हिट गानों में एक है, जिसे खुशबू उत्तम ने आवाज दी है। खुशबू उत्तम ने कई गाने गाए हैं जो आए दिन यूट्यूब पर धमाल मचाते रहते हैं। खुशबू के कई हिट गानों में एक है जितिया स्पेशल सॉन्ग ‘जुग जुग जिए मोर बबुआ दुलरुवा’। इसे 2019 में खुशबू उत्तम के ऑफिस यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। यह गाना पावन पर्व जितिया एल्बम का है जिसे मशहूर भोजपुरी सिंगर खुशबू उत्तम ने गाया है और इसके लिरिक्स प्रवीण उत्तम ने लिखे हैं। संगीत चंदन सिंह ने दिया है। जुग जुग जिए मोर बबुआ दुलरुआ गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अबतक 464,655 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

यहां देखिए ‘जुग जुग जिए मोर बबुआ दुलरुवा’ जितिया गीत का वीडियो:

कैसा है गाने का वीडियो

गाने में खुशबू जितिया व्रत के महत्व को बताते हुए इसका बखान कर रही है। वह गाने के जरिए बता रही है कि माताएं किस तरह भूखी-प्यासी रहकर इस कठोर व्रत को करती हैं। गाने के वीडियो में भी देखा जा सकता है कि माताएं जितिया व्रत के दौरान सखियों संग गीत गा रही हैं। वह कहती हैं ‘ए हो सखी भूखी जितिया के परबिया’ इसका मतलब होता है ‘ए सखियों चलो भूखे रहकर जितिया का व्रत रखने’। गाने के बोल बहुत ही खूबसूरत और अर्थपूर्ण है जोकि आपका दिल जीत छू लेंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!