Bhojpuri Bold Actress: भोजपुरी की इन एक्ट्रेस की बोल्डनेस के आगे फीकी हैं बॉलीवुड अदाकाराएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 08:03 AM IST

Bhopuri Actress: बॉलीवुड की तरह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जोकि अपने बोल्डनेस की लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन मोनालिसा, नेहा मलिक और नम्रता मल्ला ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर अक्सर वायरल होती रहती है।

Bhojpuri Bold Actress: भोजपुरी की इन एक्ट्रेस की बोल्डनेस के आगे फीकी हैं बॉलीवुड अदाकाराएं
Photo Credit: Instagram

Bhojouri Actress Bold photos: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद अगर कोई रीजनल फिल्म इंडस्ट्री सबसे ज्यादा चर्चा में है तो वह है भोजपुरी सिनेमा। भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों की वजह से ही आज भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलती है। भोजपुरी फिल्मों के गाने देश-विदेश तक पसंद किए जाने लगे हैं। बात करे भोजपुरी एक्ट्रेस की तो, कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जोकि अपनी बोल्डनेस को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड में जिस तरह सनी लियोन और दिशा पटानी की बिकनी व बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती है। ठीक इसी तरह ये भोजपुरी एक्ट्रेस भी अपने बोल्ड और हॉट फोटोज को लेकर चर्चा में बनी रहती है। इस लिस्ट में भोजपुरी की टॉप और मशहूर एक्ट्रेस से लेकर न्यूकमर एक्ट्रेस के भी नाम शामिल हैं। जानते हैं इनके बारे में।

मोनालिसा (Monalisa)

मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास को भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है। वह भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं जोकि लगभग सवा सौ से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही मोनालिसा हिंदी वेब सीरीज और हिंदी टीवी शो में भी काम कर रही हैं। बोल्डनेस के मामले में मोनालिसा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। मोनालिसा की बिकनी और बोल्ड तस्वीरों को देखने के बाद आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस की बोल्डनेस भी फीकी लगेगी। मोनालिसा अक्सर बिकनी पहन पूल में फोटोशूट कराती रहती हैं।

नम्रता मल्ला (Namrata Malla)

भोजपुरी की डांसिंग क्वीन नम्रता मल्ला पर बोल्डनेस का खुमार अक्सर चढ़ता है। नम्रता का बिकनी लुक देख आप बॉलीवुड की सनी लियोनी को भी भूल जाएंगे। नम्रता का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी बोल्ड तस्वीरों से भरा पड़ता है। नम्रता ज्यादातर बिकनी में फोटोशूट कराती है। बता दें कि नम्रता बेली डांसर भी हैं। नम्रता के बोल्डनेस के साथ ही उनके बेली डांस का भी कोई मुकाबला नहीं कर सकता।

नेहा मलिक (Neha Malik)

भोजपुरी की नेहा मलिक बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड की बिकनी गर्ल दिशा पटानी को भी मात देती हैं। अपने हॉटनेस को लेकर नेहा सुर्खियों में रहती है। नेहा बिकनी और ब्रालेट में अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए खूब फोटोज शेयर करती है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनकी खूब फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!