Rani Chatterjee Bride Look: रानी चटर्जी के जिम लुक तो खूब देखे होंगे, यहां देखिए लाल जोड़े में उनका ब्राइडल लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 09:49 AM IST

Rani Chatterjee Bride Photos: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी पर वैसे तो हर तरह का लुक खूब जचता है। लेकिन सुर्ख लाल जोड़े में जब रानी दुल्हन की सजधज कर अपनी तस्वीरें शेयर करती है तो फैंस के दिलों की धड़कने तेज हो जाती है।

Rani Chatterjee Bride Look: रानी चटर्जी के जिम लुक तो खूब देखे होंगे, यहां देखिए लाल जोड़े में उनका ब्राइडल लुक
Photo Credit: Instagram

Rani Chatterjee Bride Look Photos: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की बॉस लेडी रानी चटर्जी अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती है। रानी इंडस्ट्री की टॉप और मशहूर एक्ट्रेस हैं जो न सिर्फ भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की काफी लोकप्रियता देखने को मिलती है। रानी इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती है और रोजाना ही पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़ी रहती है। इंस्टाग्राम पर रानी अक्सर अपनी फोटो-वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है।

वैसे तो रानी की हर अदा और हर लुक फैंस को पसंद आती है। लेकिन दुल्हन के रूप में जब वह अपनी तस्वीरें शेयर करती है लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो जाते हैं। यकीकन सुर्ख लाल जोड़े में रानी को दुल्हन के रूप में देख आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

सोशल मीडिया पर छाया रहता है रानी का जिम लुक

रानी चटर्जी इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं। इंस्टा पर रानी सबसे ज्यादा जिम लुक में अपनी तस्वीरें शेयर करती है। जिम में वर्कआउट करते हुए और पोज देते हुए उनकी कई तस्वीरें आपको उनके इंस्टाग्राम पर देखने को मिलेंगी जोकि आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। लेकिन जिम लुक के साथ ही रानी का ब्राइडल लुक भी काफी पसंद किया जाता है। रानी हमेशा ही किसी स्पेशल और खास मौके पर दुल्हन के रूप में नजर आती और फैंस का दिन बना देती है।

लाल सुर्ख जोड़े में कमाल लगती है रानी चटर्जी

इंस्टाग्राम पर रानी ब्राइडल लुक में आपको रानी की कई फोटोज देखने को मिलेंगे जिसमें एक्ट्रेस हाथों में मेहंदी लगाए, चूड़ी पहले, मांग टीका, नथ, बालों में गजरा लगाए और सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन के रूप में देखा जा सकता है। किसी स्पेशल मौके पर रानी हमेशा ही दुल्हन की तरह तैयार होकर फोटोशूट कराती है और फैंस को इसकी बधाई देती है। करवा चौथ, नवरात्र और तीज जैसे मौके पर रानी हमेशा ही दुल्हन के रूप में नजर आती है। हाल ही में हरतालिका तीज के मौके पर भी रानी ने लाल जोड़े में इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी और इसकी बधाई दी थी। बता दें कि रानी अभी कुंवारी है और अपने राजकुमार की तलाश कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!