Akshara Singh: खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेस को मात देती हैं अक्षरा सिंह, यहां देखें उनकी वायरल फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 01:54 PM IST

Akshara Singh Birthday: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज यानी 30 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज एक्ट्रेस पूरे 29 साल की हो गई हैं। अक्षरा सिंह फैंस के बीच अपने टैलेंट और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनके जन्मदिन पर देखिए खूबसूरत तस्वीरें।

Akshara Singh: खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेस को मात देती हैं अक्षरा सिंह, यहां देखें उनकी वायरल फोटोज
Photo Credit: Instagram

Birthday Girl Akshara Singh Photos: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर और टॉप एक्ट्रेस हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस के तौर पर भी जानी जाती हैं। क्योंकि अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी आवाज का भी काफी जादू बिखेरा। साथ ही खूबसूरती और ग्लैमरस के दम पर वह फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आज 30 अगस्त को अक्षरा अपना 29 वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर दोस्त और परिवार से लेकर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाई दे रहे हैं। बता दें कि अक्षरा का जन्म बिहार के पटना में 30 अगस्त 1993 को हुआ था।

बर्थडे गर्ल अक्षरा सिंह वैसे तो हमेशा ही किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर देखिए अक्षरा सिंह की कुछ ऐसी तस्वीरें जो आपका दिल जीत लेंगी। अक्षरा के ये फोटोशूट खूब चर्चा में रहे और जबरदस्त वायरल हुए। कुछ तस्वीरों में तो एक्ट्रेस इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि इनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की कई एक्टर्स भी फीकी पड़ गईं।

चर्चा में रहते हैं अक्षरा के फोटोशूट

अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के बीच हमेश ही अपनी फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस के नए-नए लुक देखने को मिलती है। कपड़ों की बात करें तो अक्षरा हर तरह के अटायर को कैरी करना पसंद करती हैं। वह वेस्टर्स से लेकर एथनिक और ट्रेडिशनल वेयर में फोटो शेयर करती हैं। अक्षरा ने कभी बोल्ड होकर बाथटब में फोटोशूट कराया तो कभी नाव में फोटो शेयर कर सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। यही कारण है कि लोगों को उनकी हर अदा भाती है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा के 4.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अक्षरा सिंह का करियर

अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ रवि किशन नजर आए थे। इस फिल्म के बाद अक्षरा ने कई भोजपुरी फिल्में की और उनका नाम इंडस्ट्री की टॉप और मंहगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। साथ ही अक्षरा के नए-नए गाने भी आए दिन रिलीज होते रहते हैं। अक्षरा ने इंडस्ट्री में बतौर सिंगर भी खास पहचान हासिल की।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!