Akshara Singh: इस शख्स के कहने पर भोजपुरी सिनेमा में आई थी अक्षरा सिंह, आज करती हैं इंडस्ट्री में राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 10:13 AM IST

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। आज अक्षरा भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम है जोकि भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षरा ने किसके कहने पर इंडस्ट्री में आने का फैसला किया।

Akshara Singh: इस शख्स के कहने पर भोजपुरी सिनेमा में आई थी अक्षरा सिंह, आज करती हैं इंडस्ट्री में राज
Photo Credit: Instagram

Akshara Singh Bhojpuri Debut Story: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उन्हें बॉस लेडी के नाम से भी जाना जाता है। इतना ही नहीं आज अक्षरा का नाम भोजपुरी सिनेमा के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। अक्षरा को आज लोग उनके नाम और काम से पहचानते हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा आने वाले 30 अगस्त को अपना 29 वां जन्मदिन मनाएंगी। अगर आप अक्षरा के फैन हैं तो उनके लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प बातें हैं जो आपको जरूर जाननी चाहिए। अक्षरा के फिल्मी करियर से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई ऐसे बातें हैं जो आप शायद नहीं जानते होंगे।

बात करें अक्षरा के फिल्मी करियर की तो अक्षरा भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षरा भोजपुरी फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी। लेकिन किसी के कहने पर उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया और आज ऐसी स्टार बन गई, जो भोजपुरी इंडस्ट्री में राज करती हैं। जानते हैं किसने कहने पर अक्षरा ने भोजपुरी फिल्मों की एंट्री।

किसने दिखाया अक्षरा को फिल्मी दुनिया का रास्ता

अक्षरा सिंह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती है। अक्षरा की मां नीलिमा सिंह अभिनेत्री हैं। वह भोजपुरी फिल्म और टीवी शो में काम करती हैं। अक्षरा के पिता विपिन इंद्रजीत सिंह जी भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रह चुके हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद भी अक्षरा फिल्मों से दूर रहना चाहती थी। हालांकि उनके जीवन में एक शख्स आया जिसने उन्हें फिल्मी करियर का रास्ता दिखाया और आज अक्षरा इतनी सफल एक्ट्रेस बन गई जो किसी पहचान की मोहताज नहीं। बता दें कि अक्षरा को भोजपुरी फिल्मों में लाने वाले शख्स और कोई नहीं बल्कि भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन हैं। जी हां, रवि किशन ने खुद अक्षरा को उनके घर जाकर फिल्म के लिए ऑफर दिया था जिसके बाद अक्षरा ने फिल्मों में कदम रखा।

रवि किशन की फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनीं अक्षरा

अक्षरा सिंह को डांसिंग पसंद था और वह इसी में अपना करियर बनाना चाहती थी। लेकिन एक दिन रवि किशन अक्षरा के घर पहुंचे और उन्हें अपनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के लिए बतौर लीड रोल ऑफर किया। अक्षरा मना नहीं कर सकी और फिल्म के लिए राजी हो गई। फिल्म हिट रही और इसके बाद अक्षरा को कई फिल्में ऑफर हुए। फिल्मों के बाद अक्षरा ने गाना भी सीखा। आज अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों और गानों के साथ राज करती हैं।

अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर एक बार रवि किशन के फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ‘बहुत सी चीजें जो मैंने इनसे सीखीं वो आपको बताने में शब्द भी कम पड़ जाएंगे। क्योंकि ये सबकुछ उनकी वजह से संभव हो पाया है। मैं फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ इनकी वजह से ही आ पाई। आज मैं उनकी वजह से ही आप लोगों के सामने खड़ी हूं। सबकुछ के लिए धन्यवाद रवि किशन जी।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!