भोजपुरी सिंगर Shilpi Raj का MMS वीडियो हुआ लीक, सोशल मीडिया पर आने के बाद गायिका का रिएक्शन आया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 09:50 AM IST

shilpi raj mms leaked: भोजपुरी अदाकारा त्रिशाकर मधु का अश्लील एमएमएस लीक होने के बाद अब भोजपुरी की जानी मानी सिंगर शिल्पी राज का MMS लीक हो गया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

भोजपुरी सिंगर Shilpi Raj का MMS वीडियो हुआ लीक, सोशल मीडिया पर आने के बाद गायिका का रिएक्शन आया

Bhojpuri singer shilpi Raj MMS Video Leaked on Social Media: कुछ समय पहले भोजपुरी अदाकारा त्रिशाकर मधु (Trisha Kar Madhu MMS) का अश्लील एमएमएस लीक हुआ था जिसमें वह किसी शख्स के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आई थीं। उसी तरह अब भोजपुरी की जानी मानी सिंगर शिल्पी राज का MMS लीक हो गया है। इस एमएमएस में शिल्पी राज अपने बॉयफ्रेंड के साथ काफी करीब नजर आ रही हैं। उनका ये एमएमएस तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जैसे ही अपने एमएमएस लीक होने की जानकारी शिल्पी राज को हुई थी उन्होंने अपने फैंस से इसे साझा ना करने की अपील की है। वायरल वीडियो की बात करें तो उनका इंटीमेट वीडियो उनके बॉयफ्रेंड के साथ का बताया जा रहा है। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इस बात की पुष्टि नहीं करता है।   

बता दें कि शिल्पी राज भोजपुरी सिनेमा की काफी पॉपुलर गायिका हैं जिनके गाने खूब देखे और सुने जाते हैं। यूट्यूब पर उनके गानों को लाखों की संख्या में व्यूज मिलते हैं। जब भी उनका कोई नया गाना आता है तो कुछ ही देर में वायरल हो जाता है। उन्होंने खेसारी के साथ जाड़ा लगता, बस कर पगली, झगड़ा, दो घूंट, बबुआ के खुश कर दा जैसे गाने गाए हैं। 

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली शिल्पी राज ने रामानंद स्वामी से बेसिक म्यूजिक की ट्रेनिंग ली। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। शिल्पी जब स्कूल में थीं, तब वो कई सिंगिंग प्रोग्राम्स में हिस्सा लेती थीं। देवरिया से ही उन्होंने 10वीं क्लास तक की पढ़ाई की और उसके बाद पटना से उन्होंने 12वीं की। अब तक शिल्पी भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट गाने गा चुकी हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!