भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का MMS वीडियो लीक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 12:53 PM IST

Shilpi Raj Viral Video: भोजपुरी की जानीमानी सिंगर शिल्पी राज का MMS वीडियो लीक हो गया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का MMS वीडियो लीक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Photo Credit: Instagram

Shilpi Raj Viral Video: सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल गर्म रहता है। कभी किसी की तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी किसी का वीडियो धमाल मचाते रहता है। इसी कड़ी में भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज को लेकर मामला गरमाया है। क्योंकि, उनका एक MMS वीडियो लीक हो गया जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिल्पी राज को जैसे ही MMS लीक होने की जानकारी मिली उन्होंने लोगों से इसे शेयर ना करने की अपील की है। 

दरअसल, पिछले कुछ समय से कई सेलिब्रिटी के प्राइवेट वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी मचा। भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का भी एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं, साउथ एक्ट्रेस के भी MMS वीडियो वायरल हो चुके हैं। अब भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शिल्पी राज ब्वॉयफ्रेंड के साथ इंटीमेट होती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनका वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, सिंगर लगातार लोगों से अपील कर रही हैं कि उनके वीडियो को शेयर ना करें। 

कई दिग्गजों के साथ शिल्पी ने किया काम

टाइम्स नाउ नवभारत इस पूरे मामले की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली शिल्पी राज भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी कारण उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना ये है कि इस मामले में शिल्पी राज आगे क्या कदम उठाती हैं?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!