ऑटो न्यूज़

टाटा अल्ट्रोज Vs मारुति बलेनो: सेफ्टी में कौन आगे, प्राइस में कौन भारी, सेल्स में कौन टॉप?

फेस्टिव सीजन में ऑफर्स के चलते गाड़ियों की डिमांड बढ़ जाती है, लेकिन कोई भी गाड़ी खरीदने से पहले हर खरीदार के मन तीन सवाल जरूर आते हैं कि सेफ्टी, सेल्स और प्राइस में कौन आगे है? अगर आप भी गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि टाटा अल्ट्रोज Vs मारुति बलेनो में कौन सी गाड़ी हर मायने में आगे है?

Image

Altroz Vs Baleno

नई हैचबैक खरीदने का प्लान बना रहे हैं? भारतीय मार्केट में टाटा अल्ट्रोज और मारुति बलेनो दो सबसे पॉपुलर ऑप्शन हैं। एक तरफ है मजबूत और सेफ्टी में टॉप रेटिंग वाली अल्ट्रोज, तो दूसरी तरफ है बजट-फ्रेंडली और शहरी ड्राइवर्स की फेवरेट बलेनो। लेकिन सवाल ये है सेफ्टी में कौन आगे है, कीमत में कौन भारी है और बिक्री के मामले में कौन टॉप पर है? आइए जानते हैं इस मुकाबले का पूरा सच।

सेफ्टी में कौन आगे?

टाटा अल्ट्रोज अपनी सेफ्टी के लिए काफी मशहूर है। Hatchback हो या SUV, Tata की कारें हमेशा क्रैश टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करती रही हैं। अल्ट्रोज ने हाल ही में Bharat NCAP में 5 स्टार की रेटिंग हासिल की।

वहीं, मारुति बलेनो भी Bharat NCAP में टेस्ट हुई। बलेनो को Adult Occupant Protection (AOP) में 26.52/32 पॉइंट्स मिले और चार स्टार रेटिंग दी गई। Child Occupant Protection (COP) में इसे 34.81/49 पॉइंट्स मिले और तीन स्टार।

दूसरी ओर, Altroz ने AOP में 29.65 पॉइंट्स और COP में 44.9 पॉइंट्स हासिल किए, यानी दोनों कैटेगरी में 5 स्टार। दोनों कारों में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ABS + EBD स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में मिलते हैं। मतलब सेफ्टी के मामले में टाटा अल्ट्रोज आगे है।

प्राइस में कौन भारी?

मारुति बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.74 लाख से ₹9.96 लाख तक है। टाटा अल्ट्रोज ₹6.89 लाख से ₹11.29 लाख तक उपलब्ध है। इस कीमत का अंतर इसलिए है क्योंकि बलेनो में केवल पेट्रोल और CNG इंजन के विकल्प हैं, वहीं Altroz में पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन मिलते हैं। ट्रांसमिशन के मामले में भी Altroz में MT, AMT और DCA ऑप्शन हैं, जबकि बलेनो में MT और AMT। यानी कीमत के मामले में Altroz थोड़ी महंगी है, जबकि बलेनो बजट फ्रेंडली विकल्प है।

सेल्स में कौन टॉप?

बिक्री के मामले में मारुति बलेनो Altroz से काफी आगे है। बलेनो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक्स में से एक है। इसकी माइलेज शानदार है और फीचर्स भी पर्याप्त हैं टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Altroz फीचर्स और सेफ्टी में बेहतर है, लेकिन कुल बिक्री के मामले में बलेनो अभी भी टॉप पर है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article