ऑटो न्यूज़

2 दिन में 20000 लोगों को पसंद आया ये स्कूटर, रेडार समेत मिलते हैं ये धांसू फीचर्स

अल्ट्रावायलेट के इस स्कूटर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस स्कूटर की पसंद का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पिछले 2 दिनों में इस स्कूटर को 20000 से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल चुकी हैं। इस स्कूटर को फिलहाल 1.20 लाख रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। इस स्कूटर में रेडार भी लगा है जिसकी बदौलत यह स्कूटर ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ओवरटेक अलर्ट, लेन चेंज असिस्ट और कोलिजन अलर्ट वॉर्निंग जैसे फीचर्स भी ऑफर करता है।

Image

2 दिन में 20000 लोगों को पसंद आया ये स्कूटर

Photo : Times Now Digital

Ultraviolette Tesseract Scooter: जानी-मानी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी अल्ट्रावायलेट ने कुछ समय पहले ही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लोगों के सामने पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम टेसरेक्ट है और यह एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स से लोडेड है। कई फीचर्स तो ऐसे हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिले हैं। अल्ट्रावायलेट के इस स्कूटर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस स्कूटर की पसंद का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पिछले 2 दिनों में इस स्कूटर को 20000 से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल चुकी हैं। इस स्कूटर को फिलहाल 1.20 लाख रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर ऑफर किया जा रहा है और इस कीमत पर यह स्कूटर केवल पहले 50,000 कस्टमर्स को ही ऑफर किया जाएगा।

वेरिएंट, रेंज और टॉप स्पीड

अल्ट्रावायलेट टेसरेक्ट को 3.5 किलोवाट, 5 किलोवाट और 6 किलोवाट बैटरी ऑप्शंस के साथ ऑफर किया जाएगा। 3.5kWh बैटरी के साथ जहां यह स्कूटर 162 किलोमीटर की रेंज देता है, तो वहीं 5 किलोवाट की बैटरी के साथ 220 किलोमीटर और 6 किलोवाट बैटरी के साथ 261 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। इस स्कूटर के 5 और 6 किलोवाट बैटरी वाले वेरिएंट में लगी मोटर 20.10bhp की ताकत जनरेट करती है। जबकि छोटी बैटरी वाले वेरिएंट में लगी मोटर 13.4bhp की ताकत जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर की टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

टेसरेक्ट के धांसू फीचर्स

अल्ट्रावायलेट टेसरेक्ट के फीचर्स की बात करें तो यह स्कूटर काफी आकर्षक और धांसू फीचर्स से लोडेड है। इस स्कूटर में 7 इंच का टचस्क्रीन LED डिस्प्ले है जिसे कस्टमाइज किया जा सकता है और ऑनबोर्ड नैविगेशन का फीचर भी आपको इस स्कूटर में मिलता है। इस स्कूटर में रेडार भी लगा है जिसकी बदौलत यह स्कूटर ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ओवरटेक अलर्ट, लेन चेंज असिस्ट और कोलिजन अलर्ट वॉर्निंग जैसे फीचर्स भी ऑफर करता है। इस स्कूटर के हैंडल में हैप्टिक फीडबैक का फीचर मिलता है और साथ ही स्कूटर में आगे और पीछे की तरफ डैशकैम फीचर भी मिलता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article