अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशियों के लिए गोल्डन डे आज, 4 अगस्त के राशिफल से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सावन का पहला मंगलवार

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026 : 4 अगस्त को सावन का पहला मंगलवार है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों पर माता पार्वती का आशीर्वाद रहेगा।

Image

4 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: आज श्रावण माह का पावन मंगलवार है। चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में गोचर कर रहे हैं तथा रात 09:55 बजे के बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में, मंगल और बुध मिथुन राशि में, गुरु और सूर्य कर्क राशि में तथा केतु सिंह राशि में स्थित हैं।

श्रावण मास में भगवान शिव की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। आज शिवपुराण का पाठ करें तथा शिव मंदिर में भगवान शिव को जल, बेलपत्र, दही, मधु और मिष्ठान अर्पित कर रुद्राभिषेक करें। शनि-चंद्रमा की युति के प्रभाव को संतुलित करने के लिए श्री भैरव की आराधना करें। पूरे दिन मन ही मन 'ॐ नमः शिवाय' महामंत्र का जप करें। मंगलवार होने के कारण सुंदरकांड का पाठ एवं हनुमान चालीसा का सात बार पाठ शुभ रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं तथा शीतल जल, गुड़ और अन्न का दान करें।

मेष राशि

आज चंद्रमा और शनि द्वादश भाव में रहेंगे जबकि बुध और मंगल तृतीय भाव में साहस बढ़ाएंगे। आईटी, बैंकिंग और टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में प्रगति मिल सकती है। व्यापार में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने लगेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

आज का उपाय: हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करें तथा क्रोध से बचें।

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

चंद्रमा और शनि लाभ भाव में रहकर आय के नए अवसर देंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं। छात्र अपने करियर पर पूरा ध्यान दें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नई बिजनेस डील करते समय सावधानी रखें। प्रेम जीवन मधुर रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

आज का उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा लाल फलों का दान करें।

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि

आज कर्म भाव में चंद्रमा और शनि नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के योग बना रहे हैं। मंगल और बुध आपकी राशि में रहकर नए अवसर प्रदान करेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। संतान के करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हरा और सफेद

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा तिल का दान करें।

शुभ अंक: 05 और 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि

गुरु और सूर्य आपकी राशि में शुभ फल दे रहे हैं। मंगल और बुध द्वादश भाव में रहकर रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। भाग्य भाव में चंद्रमा और शनि धार्मिक कार्यों में सफलता दिलाएंगे। नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ सकती है।

शुभ रंग: लाल और पीला

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें तथा मंगल बीज मंत्र का जप करें।

शुभ अंक: 04 और 06

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

चंद्रमा और शनि अष्टम भाव में रहेंगे। नौकरी में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन करियर में आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

आज का उपाय: मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।

शुभ अंक: 04 और 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि

चंद्रमा और शनि सप्तम भाव में रहकर आईटी, बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र के लोगों को लाभ देंगे। करियर को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। रियल एस्टेट व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी और नीला

आज का उपाय: शिवलिंग पर दूध और गंगाजल अर्पित करें तथा तिल-गुड़ का दान करें।

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि

चंद्रमा और शनि षष्ठ भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में सफलता देंगे। राजनीति और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में बार-बार बदलाव करने से बचें। प्रेम जीवन में रोमांटिक यात्रा का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

आज का उपाय: शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि

मंगल और बुध अष्टम भाव में तथा शनि पंचम भाव में रहकर छात्रों को सफलता दिलाएंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना है। व्यापार में प्रगति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और धार्मिक यात्रा का योग बनेगा।

शुभ रंग: हरा और पीला

आज का उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

शुभ अंक: 01 और 03

भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि

गुरु और सूर्य अष्टम भाव में रहकर रुका हुआ धन दिला सकते हैं। चंद्रमा और शनि चतुर्थ भाव में रहेंगे जिससे परिवार की कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें तथा तिल का दान करें।

शुभ अंक: 01 और 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि

चंद्रमा और शनि तृतीय भाव तथा गुरु-सूर्य सप्तम भाव में शुभ फल देंगे। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। आत्मविश्वास के बल पर महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन मधुर रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी और नीला

आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

गुरु और सूर्य षष्ठ भाव में रहकर नौकरी और व्यवसाय में सफलता देंगे। चंद्रमा और शनि द्वितीय भाव में रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। आर्थिक मामलों में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। घरेलू विवाद से बचें। स्थान परिवर्तन का दबाव बन सकता है।

शुभ रंग: नीला और हरा

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा तिल-गुड़ का दान करें।

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि

गुरु और सूर्य पंचम भाव में छात्रों और ज्ञान से जुड़े कार्यों के लिए शुभ हैं। चंद्रमा और शनि आपकी राशि में रहकर आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा और आर्थिक प्रगति के योग हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

शुभ रंग: लाल और सफेद

आज का उपाय: श्री शिवपुराण का पाठ करें तथा फलों का दान करें।

शुभ अंक: 01 और 03

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article