TVS XL Electric Moped: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी पसंद किया जा रहा है और वाहन बनाने वाली कंपनियां भी मार्केट को कैप्चर करने के लिए नए वाहन पेश कर रही हैं। जहां कुछ ही समय पहले हमें काइनेटिक लूना का इलेक्ट्रिक वर्जन देखने को मिला था, वहीं अब TVS ने भी अपनी कमर कस ली है। TVS अपनी हैवी ड्यूटी मोपेड, TVS XL 100 का इलेक्ट्रिक वर्जन मार्केट में पेश कर सकती है। इतना ही नहीं कंपनी ने इसके लिए दो नामों को ट्रेडमार्क भी करवा लिया है। TVS XL 100 के इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए कंपनी ने TVS XL EV और E-XL दोनों ही नामों को ट्रेडमार्क करवा लिया है। भारतीय मार्केट में TVS XL 100 का इलेक्ट्रिक वर्जन, काइनेटिक की इलेक्ट्रिक लूना से मुकाबला करेगा।
4 दशक का इतिहासTVS XL हैवी ड्यूटी पिछले लगभग 4 दशकों से भारत में मौजूद है। समय के साथ-साथ इस हैवी ड्यूटी मोपेड के इंजन और डिजाईन में काफी जरूरी बदलाव किये गए हैं। TVS XL 100 के लेटेस्ट मॉडल में आपको USB पोर्ट, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, LED डिआरएल और इंजन किल स्विच जैसे फीचर्स मिलते हैं। पेट्रोल वाली TVS XL 100 में हमें एक 99.7 cc का एक सिलेंडर वाला फोर स्ट्रोक इंजन देखने को मिलता है। ये इंजन 4.3 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। यह मोपेड एक बार में 130 किलोग्राम तक का वजन ढो सकती है।
