ऑटो न्यूज़

भारतीय मार्केट में खलबली मचाने को तैयार है महिंद्रा, लॉन्च करेगी ये तीन कारें

क्या आप भी बेसब्री से किसी एसयूवी या फिर कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा मार्केट में खलबली मचाने के लिए तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही भारत में अपने 3 नई कारें लॉन्च करने वाली है।

Image

महिंद्रा जल्द लॉन्च कर सकती है ये तीन कारें

Photo : BCCL

Upcoming Mahindra Cars: क्या आप भी बेसब्री से किसी एसयूवी या फिर कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की होने वाली है। जानी-मानी भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा, भारतीय मार्केट में खलबली मचाने की तैयारी कर रही है। दरअसल महिंद्रा जल्द ही भारतीय मार्केट में अपनी 3 नई कारों को लॉन्च करने वाली है। इसीलिए अगर आप भी आने वाले महीनों में कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे थे तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है।

महिन्द्रा XUV 300 फेसलिफ्ट

महिन्द्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 300 को भारत में बहुत पसंद किया गया था। सेफ्टी से लेकर इंजन और फीचर्स में भी ये कार अपने सेगमेंट की अन्य कारों से काफी आगे थी। अब 2024 में इस कार का फेसलिफ्ट आना है और ज्यादातर लोग इस कार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार की कीमत भी XUV300 के जैसी ही रखी जायेगी और यह कार भी 9 से 12 लाख की कीमत में उपलब्ध होगी। यह एसयूवी मार्च 2024 में लॉन्च की जा सकती है।

महिन्द्रा XUV 500

महिन्द्रा को एसयूवी सेगमेंट में महत्त्वपूर्ण रूप से पहचान दिलाने में इस कार का काफी बड़ा योगदान था। कंपनी इस एसयूवी को जून 2024 में लॉन्च कर सकती है। महिन्द्रा अपनी नई XUV 500 को 13 लाख से 20 लाख की कीमत में लॉन्च कर सकती है। अगर आप भी मिड-साइज की एक अच्छी एसयूवी के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं तो आप XUV 500 के लॉन्च होने का इंतजार कर सकते हैं।

महिन्द्रा e-XUV 300

महिन्द्रा अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 300 के इलेक्ट्रिक वर्जन यानी e-XUV 300 को भी इस साल लॉन्च कर सकती है। महिन्द्रा इस कार को जुलाई 2024 में लॉन्च कर सकती है और इस कार को 14 से 16 लाख की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article