Triumph Speed 400 Price: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने कुछ समय पहले स्पीड 400 लॉन्च की थी जिसकी इंस्ट्रोडक्टरी कीमत 2.23 लाख रुपये रखी गई थी। कंपनी ने बताया था कि पहली 10,000 बुकिंग पर ग्राहकों को इस कीमत पर बाइक मिलेगी, इसके बाद नई ट्रायम्फ स्पीड 400 की कीमत 2.33 लाख रुपये हो जाएगी। अब कंपनी ने 1 जनवरी 2024 से नई स्पीड 400 की कीमत 2.33 लाख रुपये करने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400 एक्स भी इसी के साथ लॉन्च की गई थी, लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ाने पर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।
कितनी दमदार हैं बाइक?
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने इन दोनों बाइक्स को नया 398.15 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 8,000 आरपीएम पर 39.5 बीएचपी ताकत और 6,500 आरपीएम पर 37.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है और ये स्लिपर-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है। इसके अलावा अलग-अलग मॉडल्स के हिसाब से दोनों बाइक्स को अलग ट्यूनिंग में पेश किया गया है। दोनों बाइक्स में आगे 43 मिमी यूएसडी फोर्क्स और पीछे अडजस्टेबल गैस चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।
जोरदार फीचर्स से लैस
दोनों मोटरसाइकिल को ट्रायम्फ ने एलसीडी स्क्रीन वाला नया स्पीडोमीटर दिया है। यहां एलईडी लाइटिंग, डुअल-चैनल एबीएस, राइड बाय वायर, इम्मोबलाइजर और बंद होने वाला ट्रैक्शन कंट्रोल मिला है। इसके अलावा ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400 एक्स के साथ कंपनी ने बंद हो सकते वाला एबीएस भी दिया है। दोनों बाइक्स को अलग व्हील्स दिए गए हैं जिनमें स्ट्रीट 400 के साथ 17 इंच के पहिये मिले हैं, वहीं स्क्रैंबलर 400 एक्स के अगले हिस्से में 19-इंच और पिछले पहिये में 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं।
