ऑटो न्यूज़

Toyota Urban Cruiser Hyryder के लिए एक नया Tech Package हुआ पेश, जानिए क्या है इसमें खास

Toyota Urban Cruiser Hyryder Tech Package: अगर आप Toyota Urban Cruiser Hyryder एसयूवी का इस्तेमाल करते हैं खुश हो जाइए। Toyota Kirloskar Motor ने अपनी इस पॉपुलर मिड‑साइज एसयूवी के लिए नया Tech Package पेश किया है। यह Tech Package Urban Cruiser Hyryder के इन‑कैबिन एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder Tech Package

Toyota Urban Cruiser Hyryder (Photo: toyota bharat)

Toyota Kirloskar Motor ने अपनी पॉपुलर मिड‑साइज एसयूवी Toyota Urban Cruiser Hyryder के लिए एक नया Tech Package पेश किया है, जो ग्राहकों को अतिरिक्त तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। कंपनी की ओर से इस पैकेज की कीमत 29,499 रुपए रखी गई है और यह हर वेरिएंट पेट्रोल, हाइब्रिड और CNG पावरट्रेन मॉडल में उपलब्ध है।

क्या मिलता है Tech Package में

यह नया पैकेज तीन प्रमुख टेक्नोलॉजी‑आधारित एक्सेसरीज पेश करता है-

Heads‑Up Display (HUD): यह फीचर ड्राइवर को महत्वपूर्ण जानकारी जैसे स्पीड, नेविगेशन डायरेक्शन आदि को सीधे लाइन‑ऑफ‑साइट में प्रोजेक्ट करता है, जिससे ड्राइविंग के दौरान सड़क से पर ध्यान बनाए रखने में मदद मिलती है।

Dash Camera (डैशकैम):आगे की ओर लगे इस कैमरे से यात्रा का वीडियो रिकॉर्ड होता रहता है, जो सुरक्षा और किसी भी सड़क‑घटना के डॉक्यूमेंटेशन के लिए उपयोगी होता है।

Ambient Lighting: केबिन में यह लाइटिंग रात के समय माहौल को और अधिक आकर्षक और आराम‑दायक बनाती है, जिससे इन‑कैबिन एक्सपीरियंस बेहतर होता है।

इन सभी एक्सेसरीज Toyota Genuine Accessories के तहत डीलरशिप स्तर पर इंस्टॉल किया जाता है, जिससे क्वालिटी और फिटमेंट सुनिश्चित रहता है।

पावरट्रेन और फीचर्स पहले जैसे ही

Tech Package जोड़ने के बावजूद Hyryder की तकनीकी विशेषताएं और पावरट्रेन ऑप्शन पहले जैसे ही रहते हैं। SUV 1.5‑लीटर हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है, जो Toyota के self‑charging strong hybrid सिस्टम के कारण लगभग 27.97 km/l तक माइलेज देने का दावा करता है। इसके अतिरिक्त 1.5‑लीटर पेट्रोल Neo Drive ऑप्शन भी मिलता है, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 2WD और 4WD विकल्प दोनों मौजूद हैं।

स्टाइलिश एक्सटीरियर

Hyryder SUV का एक्सटीरियर पहले की तरह ही स्टाइलिश है, जिसमें क्रिस्टल‑एक्रेलिक ग्रिल, टविन LED DRLs, स्कल्पटेड बॉडी पैनल और 17‑इंच के अलॉय व्हील्स शामिल हैं। केबिन में 9‑इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जिंग और 360‑डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स पहले से उपलब्ध हैं।

टेक पैकेज किन ग्राहकों के लिए

Toyota का यह नया टेक पैकेज विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपने Hyryder SUV के अंदर तकनीकी अपग्रेड चाहते हैं, लेकिन पूरी कार का अपग्रेड नहीं करना चाहते। यह एक इजी‑अपग्रेड ऑप्शन भी है। ग्राहक चाहें तो बाद में भी Authorized Toyota Dealership पर इसे अपनी गाड़ी में इंस्टॉल करवा सकते हैं। यह Tech Package Urban Cruiser Hyryder के इन‑कैन एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो रोजाना शहर की ट्रैफिक‑ड्राइव या रात की ड्राइविंग के दौरान अतिरिक्त राहत, सुरक्षा और सुविधा चाहते हैं।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article