ऑटो न्यूज़

Toyota का 'अप्रैल धमाका'! Glanza से लेकर Hyryder तक; इन गाड़ियों पर मिल रही है बंपर छूट

अगर आप नई कार खरीदने तैयारी में हैं तो टोयोटा आपके लिए शानदार ऑफर्स लेकर आया है। कंपनी अप्रैल 2026 में अपनी पॉपुलर कारों जैसे Glanza, Urban Cruiser Hyryder और Hilux पर शानदार ऑफर दे रही है।

Image

Toyota Car Offers April 2026 (Photo: Toyota )

Toyota Car Offers April 2026: अगर आप भी एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह महीना कार खरीदारी के लिए सही साबित हो सकता है। Toyota ने इस महीने अपनी कई पॉपुलर कारों पर आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स की घोषणा की है। इन ऑफर्स (Toyota Car Offers April 2026) के तहत ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स का फायदा मिल रहा है। कंपनी कुछ मॉडल्स पर 1 लाख रुपये से भी ज्यादा के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। हालांकि यह डीलरशिप, शहर और ग्राहक की पात्रता के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

कौन-सी कारों पर मिल रहा ऑफर

Toyota Car Offers April 2026

Toyota Car Offers April 2026 (Photo: Toyota )

कंपनी की ओर से इस महीने अप्रैल में Toyota Glanza, Toyota Urban Cruiser Taisor, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Toyota Urban Cruiser Hyryder और Toyota Rumion पर शानदार ऑफर पेश किए गए हैं।

Toyota Urban Cruiser Hyryder

इस महीने सबसे ज्यादा आकर्षक ऑफर Hyryder पर देखने को मिल रहे हैं। इसके S Neo Drive वेरिएंट में सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है, जिसमें कुल बचत 1.10 लाख रुपये तक हो सकती है। वहीं G और V Neo Drive वेरिएंट्स पर 1.01 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। E Neo Drive वर्जन पर 1.05 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है, जबकि CNG वेरिएंट्स पर 1.02 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

Toyota Glanza

Toyota Glanza के पेट्रोल वेरिएंट्स (CNG और AMT को छोड़कर) पर इस महीने 69,000 तक का बेनिफिट मिल रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज सपोर्ट, लॉयल्टी बोनस और एक्सेसरी किट जैसे फायदे शामिल हैं।

Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor पर भी कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से ऑफर दिए हैं। टर्बो MT वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है, जबकि नॉन-टर्बो वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक के बेनिफिट्स उपलब्ध हैं।

Toyota Hilux

Toyota Hilux पर भी कंपनी ने मजबूत ऑफर दिए हैं। इस पिकअप ट्रक के सभी वेरिएंट्स पर 1.10 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। ग्राहकों को इस कार के सभी वेरिएंट्स पर 80 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज सपोर्ट दिया जा रहा है।

Toyota Rumion

कंपनी की ओर से ग्राहकों को Toyota Rumion MPV पर भी ऑफर दिए गए हैं। इस पर 15,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें कैश और एक्सचेंज दोनों शामिल हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article