ऑटो न्यूज़

ऑटो मार्केट में Toyota का बड़ा दांव, कई नए मॉडल्स जल्द लॉन्च की तैयारी

इससे पहले दोनों कंपनियों की साझेदारी से Glanza, Hyryder, Rumion और Taisor जैसी कारें बाजार में आ चुकी हैं। कंपनी ने भारत में 3 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश का ऐलान किया है और महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर व बेंगलुरु में नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने की योजना बनाई है।

Image

ऑटो मार्केट में Toyota का बड़ा दांव, कई नए मॉडल्स जल्द लॉन्च की तैयारी

भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Toyota Kirloskar Motor बड़े विस्तार की योजना बना रही है। कंपनी आने वाले वर्षों में कई नए SUV और MPV मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। खास बात यह है कि अब टोयोटा ज्यादातर गाड़ियां खुद बनाएगी, बजाय Maruti Suzuki के साथ बैज-इंजीनियरिंग पर निर्भर रहने के।

इससे पहले दोनों कंपनियों की साझेदारी से Glanza, Hyryder, Rumion और Taisor जैसी कारें बाजार में आ चुकी हैं। कंपनी ने भारत में 3 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश का ऐलान किया है और महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर व बेंगलुरु में नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने की योजना बनाई है।

लोअर-स्पेक Toyota Innova Hycross: 2027 तक लॉन्च संभव

टोयोटा 2027 तक Innova Hycross का एक लोअर-स्पेक हाइब्रिड वर्जन लॉन्च कर सकती है। CAFE 3 नियमों के चलते Toyota Innova Crysta को फेज आउट किया जाएगा। ऐसे में नया मॉडल खासतौर पर फ्लीट ऑपरेटर्स को ध्यान में रखकर लाया जाएगा, जिसमें कम फीचर्स होंगे ताकि कीमत किफायती रखी जा सके। इसमें फ्लेक्स-फ्यूल और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।

इलेक्ट्रिक MPV: Maruti Suzuki के साथ नया प्रोजेक्ट

टोयोटा 2027-28 तक एक नई इलेक्ट्रिक MPV भी लॉन्च कर सकती है, जो मारुति की आने वाली तीन-रो MPV पर आधारित होगी। यह गाड़ी Heartect-e प्लेटफॉर्म पर बनेगी और इसका मुकाबला BYD eMAX 7 से होगा।

नई Toyota Land Cruiser FJ: 2028 में एंट्री

टोयोटा 2028 में Land Cruiser FJ लॉन्च करने की तैयारी में है। यह SUV कंपनी के नए प्लांट (छत्रपति संभाजीनगर) से रोलआउट हो सकती है। इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड विकल्प मिल सकते हैं। इस मॉडल को एक्सपोर्ट मार्केट के लिए भी तैयार किया जाएगा।

Toyota Corolla Cross की वापसी: 2028-29 में लॉन्च

Corolla Cross SUV, जिसे पहले भारत में लाने की योजना टाल दी गई थी, अब फिर से चर्चा में है। यह मॉडल 2028 के अंत या 2029 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है और इसे नई औरंगाबाद फैक्ट्री में तैयार किया जाएगा।

नई जनरेशन Toyota Fortuner पर भी काम जारी

टोयोटा अपनी पॉपुलर SUV Fortuner की तीसरी जनरेशन पर भी काम कर रही है। इसमें 2.8-लीटर डीजल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। कड़े एमिशन नियमों के बावजूद कंपनी इस मॉडल को अपने मजबूत लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म के साथ जारी रखेगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पांडेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article