ऑटो न्यूज़

बूटस्पेस की किंग हैं ये मिड-साइज एसयूवी, लिस्ट में Renault से लेकर Tata की गाड़ी शामिल

Mid-Size SUVs with Largest Boot Space: अगर आप भी फैमिली ट्रिप पर जाते हैं और गाड़ी में ज्यादा बूटस्पेस आपके लिए एक अहम जरूरत बनता है तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में हम पांच ऐसी मिड-साइज एसयूवी के बारे में ही बता रहे हैं, जिनमें ज्यादा बूट स्पेस मिलता है।

Image

मिड-साइज एसयूवी (Photo-renault)

Mid-Size SUVs with Largest Boot Space: गाड़ी में ज्यादा सामान ले जाने और स्मार्ट लोडिंग के लिए हर किसी को ज्यादा बूट स्पेस चाहिए। कीमत, फीचर्स और डिजाइन को देखकर घर लाई गाड़ी में बूट स्पेस ही कम मिले तो यह किसी को भी परेशान कर सकता है। खास कर जब आप ट्रिप या टूर पर्पस या परिवार के साथ रोजमर्रा की यात्राओं के लिए मिड-साइज एसयूवी खरीदते हैं तो गाड़ी का बूटस्पेस बेहद मायने रखता है। इस आर्टिकल में आपको पांच ऐसी मिड-साइज एसयूवी की ही जानकारी देंगे, जिनमें ज्यादा बूटस्पेस मिलता है-

Renault Duster 2026

नई Renault Duster 2026 अपनी मजबूती और ऑफ-रोड क्षमता के लिए एक पॉपुलर SUV है। इसका नया मॉडल अब और भी मॉडर्न फीचर्स जैसे ADAS (लेवल 2), पैनोरमिक सनरूफ और 10.1-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है। नई डस्टर में 518 लीटर का शानदार बूटस्पेस मिलता है।

Tata Curvv

Tata Curvv अपनी खास 'SUV कूपे' बॉडी स्टाइल के साथ काफी पसंद की जाती है। यह गाड़ी न केवल स्टाइल बल्कि शानदार फीचर्स जैसे लेवल 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ आती है, जो इसे लंबी यात्राओं के लिए बेहद आरामदायक और सुरक्षित बनाती है। टाटा कर्व में 500 लीटर का बड़ा बूटस्पेस दिया गया है।

Citroen Basalt (Basalt X)

Citroen Basalt (Basalt X) अपनी कूपे-स्टाइल वाली 'SUV Coupe' बॉडी से सबको आकर्षित करती है, जो इसे सड़कों पर एक यूनिक और प्रीमियम लुक देती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार सस्पेंशन और पीछे की सीटों पर मिलने वाला एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट है, जो लंबी यात्राओं को थकान-मुक्त बनाता है। Citroen Basalt (Basalt X) में 470 लीटर का बूटस्पेस मिलता है।

Honda Elevate

Honda Elevate अपनी शानदार रोड प्रजेंस के लिए जानी जाती है। यह SUV उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो एक बॉक्सी और मस्कुलर डिजाइन के साथ आरामदायक ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं। होंडा एलीवेट में 458 लीटर का काफी प्रैक्टिकल और बड़ा बूटस्पेस मिलता है।

Tata Sierra

Tata Sierra भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास का एक आइकॉनिक नाम है, जिसने 2026 में अपने नए और फ्यूचरिस्टिक अवतार में शानदार वापसी की है। यह SUV अपने सिग्नेचर 'रैप-अराउंड' रियर ग्लास डिजाइन और लग्जरी केबिन के लिए जानी जाती है। टाटा सिएरा में 450 लीटर का प्रैक्टिकल बूटस्पेस मिलता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article