ऑटो न्यूज़

1 लाख के बजट में भी घर ला सकते हैं दमदार बाइक! ये हैं 125cc की 5 सबसे पावरफुल Bikes

क्या आपको भी लगता है कि कम बजट में एक दमदार बाइक नहीं खरीदी जा सकती है। अगर हां तो ऐसा नहीं है। आप 1 लाख रुपये के बजट में भी एक दमदार बाइक घर ला सकते हैं।

Image

1 लाख से कम में दमदार बाइक (Photo: bajaj auto)

Best 125cc Bikes Under 1 Lakh: भारत में 125cc बाइक का सेगमेंट लंबे समय तक साधारण कम्यूटर बाइक के लिए जाना जाता था। इन बाइक्स में ज्यादा फीचर्स या स्पोर्टी डिजाइन देखने को नहीं मिलता था। इनका मुख्य फोकस अच्छा माइलेज और रोजमर्रा की जरूरतों पर होता था। हालांकि, अब तस्वीर बदल रही है। कंपनियां 125cc सेगमेंट में ऐसी बाइक पेश कर रही हैं, जिनमें बेहतर डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। खास बात यह है कि इन बाइक्स की कीमत भी 1 लाख रुपये के आसपास रखी जा रही है। आइए जानते हैं 1 लाख से कम में कौन-सी बाइक खरीदी जा सकती हैं-

Bajaj Pulsar 125

आप Bajaj Pulsar 125 खरीद सकते हैं। 2026 में कंपनी ने Pulsar 125 को नई जनरेशन के साथ पेश किया है। नई बाइक में नया 124.58cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500rpm पर 12.1hp की पावर और 6,500rpm पर 11.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Hero Xtreme 125R

Hero Xtreme 125R भी इस सेगमेंट में काफी लोकप्रिय विकल्प है। इसमें 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.5hp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Xtreme 125R का डिजाइन इसे दूसरी कम्यूटर बाइक्स से अलग बनाता है।

Hero Glamour X

Hero Glamour X को कंपनी ने एक साधारण 125cc कम्यूटर से थोड़ा अलग बनाने की कोशिश की है। इसकी सबसे खास बात इसका क्रूज कंट्रोल फीचर है। इस सेगमेंट में क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधा काफी अलग और खास मानी जाती है। बाइक में राइडिंग मोड्स और सेगमेंटेड कलर LCD डिस्प्ले भी मिलता है।

TVS Raider 125

TVS Raider 125 ने 125cc बाइक सेगमेंट को एक नया और स्पोर्टी अंदाज देने में अहम भूमिका निभाई है। साल 2021 में लॉन्च हुई इस बाइक का डिजाइन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। Raider में 124.8cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.4hp की पावर और 11.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। रोजाना की राइडिंग के लिए इसका इंजन अच्छा प्रदर्शन करता है।

Honda SP 125

Honda SP 125 भी 125cc सेगमेंट की एक प्रमुख बाइक है। इसमें 123.94cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 10.9hp की पावर और 10.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 2025 में OBD2B उत्सर्जन नियमों को पूरा करने के लिए बाइक को अपडेट किया गया था। इस अपडेट के साथ इसमें Activa 125 से लिया गया Bluetooth कनेक्टिविटी वाला 4.2-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article