ऑटो न्यूज़

स्मार्ट भी और बजट में भी! ये हैं कनेक्टेड फीचर्स से लैस 2026 के टॉप 5 सस्ते 125cc स्कूटर्स

Top 5 Most Affordable 125cc Scooters: स्कूटर सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह एक 'स्मार्ट डिवाइस' बन चुका है। अगर आप भी 1 लाख रुपए के बजट में स्मार्ट फीचर्स से लैस 125cc स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

Image

स्मार्ट फीचर्स से लैस 125cc स्कूटर (Photo: iStock)

Top 5 Most Affordable 125cc Scooters: भारत में स्कूटर सेगमेंट तेजी से बदल रहा है और अब कई कंपनियां अपने स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स देने लगी हैं। खास बात यह है कि ऐसे कई 125cc स्कूटर हैं, जिन्हें आप लगभग 1 लाख रुपए से कम कीमत में खरीद सकते हैं। इनमें आधुनिक फीचर्स के साथ बेहतर माइलेज और आरामदायक राइड का भी फायदा मिलता है। इस आर्टिकल में आपको पांच ऐसे स्कूटर्स की ही जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं।

Suzuki Access 125

Suzuki Access 125 भारतीय बाजार में सबसे पॉपुलर 125cc स्कूटरों में से एक है। इसमें 124cc का इंजन मिलता है, जो लगभग 8.5 bhp की पावर और 10 Nm टॉर्क देता है। कुछ वेरिएंट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 78,184 रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास है।

TVS Jupiter 125

TVS Jupiter 125 अपने कंफर्ट और उपयोगी फीचर्स के लिए जाना जाता है। इसमें 124.8cc का इंजन दिया गया है और कुछ वेरिएंट में स्मार्ट कनेक्ट फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा बड़े अंडर-सीट स्टोरेज और अच्छी माइलेज के कारण यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसकी कीमत लगभग 75,600 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Honda Activa 125

Honda Activa 125 भारत के सबसे भरोसेमंद स्कूटरों में गिना जाता है। इसमें 123.9cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो करीब 8.3 bhp की पावर और 10.5 Nm टॉर्क देता है। इसमें LED हेडलाइट, डिजिटल डिस्प्ले और कई आधुनिक फीचर्स दिए जाते हैं, जिससे यह रोजाना के इस्तेमाल के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बनता है। इसकी कीमत 89,652 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Yamaha Fascino 125

Yamaha Fascino 125 अपने हल्के वजन और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसमें 125cc का इंजन मिलता है और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर माइलेज देने का दावा किया जाता है। इसकी कीमत लगभग 74,000 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Hero Destini 125

Hero Destini 125 भी इस सेगमेंट में एक किफायती विकल्प है। इसमें 124.6cc का इंजन दिया गया है और यह कई वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत करीब 75,000 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और यह बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article