ऑटो न्यूज़

हर एक भारतीय की पहली पसंद बनी यह SUV, बिक्री में नंबर-1, जानें कौन रहा दूसरे नंबर पर

दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 17,182 यूनिट्स डीजल वर्जन की थीं, जबकि पेट्रोल वर्जन की बिक्री सिर्फ 1,190 यूनिट्स रही। इससे साफ है कि भारतीय ग्राहकों के बीच डीजल इंजन वाली स्कॉर्पियो अब भी सबसे भरोसेमंद SUV मानी जा रही है।

Image

हर एक भारतीय की पसंद बनी यह SUV, बिक्री में बनी नंबर-1, जानें कौन रहा दूसरे नंबर पर/Photo-Timesnowhindi

भारतीय सड़कों पर एक बार फिर वही SUV छा गई है, जिसे देश का हर वर्ग पसंद करता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) की। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सितंबर 2025 का महीना महिंद्रा स्कॉर्पियो के नाम रहा।

महिंद्रा स्कॉर्पियो की बिक्री

बीते महीने स्कॉर्पियो की कुल 18,372 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 14,338 यूनिट्स था यानी कंपनी ने 26.7% की जबरदस्त वार्षिक वृद्धि (YoY Growth) दर्ज की है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 17,182 यूनिट्स डीजल वर्जन की थीं, जबकि पेट्रोल वर्जन की बिक्री सिर्फ 1,190 यूनिट्स रही। इससे साफ है कि भारतीय ग्राहकों के बीच डीजल इंजन वाली स्कॉर्पियो अब भी सबसे भरोसेमंद SUV मानी जा रही है।

जीएसटी 2.0 का योगदान

स्कॉर्पियो की इस सफलता में सरकार की नई GST 2.0 नीति का भी बड़ा योगदान माना जा रहा है। पिछले महीने लागू हुई नई दरों के बाद महिंद्रा ने स्कॉर्पियो रेंज पर आकर्षक ऑफर्स और कीमतों में राहत दी थी। इसके अलावा कंपनी ने कुछ वेरिएंट्स में ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसी आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी हैं, जिससे ग्राहकों का झुकाव और बढ़ गया है।

थार ने जमाया धाक

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर थार और थार ROXX की जोड़ी रही, जिनकी कुल 11,864 यूनिट्स बिकीं। वहीं XUV700 ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 9,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री की और तीसरे स्थान पर रही। XUV3XO ने भी खासतौर पर अपने पेट्रोल वेरिएंट की वजह से अच्छा प्रदर्शन किया।

घट गई बोलेरो की बिक्री

बोलेरो फैमिली और EV मॉडल्स की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने हाल ही में बोलेरो का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया है, जिससे उम्मीद है कि अक्टूबर 2025 में इसके आंकड़े फिर से बेहतर होंगे। कुल मिलाकर, महिंद्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब बात भरोसे, पावर और परफॉर्मेंस की हो, तो भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद अब भी स्कॉर्पियो ही है।सितंबर 2025 में इस दमदार SUV ने एक बार फिर बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 18,372 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल इसी अवधि की 14,338 यूनिट्स से करीब 26.7% ज्यादा है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article