Scooter Buying Guide: अगर आप भी एक नया स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Suzuki Access 125 आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। Suzuki Access 125 देश के सबसे लोकप्रिय 125cc स्कूटर्स में से एक है। हाल ही में कंपनी ने इसे कई नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। ऐसे में स्कूटर को लेकर शोरूम जाने से पहले कुछ जरूरी बातो का ध्यान रखना जरूरी होगा-
वेरिएंट्स और फीचर्स
सबसे पहले तो यही समझें कि अलग-अलग वेरिएंट्स में केवल रंगों का अंतर होता है, लेकिन Access 125 के मामले में ऐसा नहीं है। Ride Connect TFT ABS Edition में कलर्ड TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी और ABS तीनों फीचर्स एक साथ मिलते हैं। Ride Connect ABS Edition में ABS और Bluetooth मिलता है, लेकिन डिस्प्ले मोनोक्रोम है। वहीं Ride Connect TFT Edition में TFT डिस्प्ले और Bluetooth है, लेकिन ABS नहीं मिलता। Standard और Special Edition में न Bluetooth मिलता है और न ही ABS।इसलिए वेरिएंट चुनते समय कीमत के साथ फीचर्स का अंतर भी समझें।
Suzuki Ride Connect ऐप
Ride Connect TFT Edition में Bluetooth के जरिए कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इनमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ETA, कॉल और SMS अलर्ट, WhatsApp नोटिफिकेशन, मिस्ड कॉल अलर्ट, फोन बैटरी स्टेटस, ओवरस्पीड वार्निंग, मौसम की जानकारी, ट्रैफिक अपडेट और कैलेंडर अलर्ट शामिल हैं। ये सभी फीचर्स Suzuki Ride Connect ऐप के जरिए काम करते हैं।
कम स्पीड पर ही बेहतर पिकअप
अपडेटेड Access 125 का इंजन अब 10.2 Nm का अधिकतम टॉर्क 5,000 rpm पर देता है, जबकि पहले यह 5,500 rpm पर मिलता था। इसका मतलब है कि स्कूटर कम स्पीड पर ही बेहतर पिकअप देता है। ट्रैफिक में बार-बार रुकने और चलने, सिग्नल से निकलने या दो लोगों के साथ सफर करने में यह बदलाव काफी उपयोगी साबित हो सकता है। CVT सिस्टम को भी 30 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार के बीच स्मूथ एक्सीलरेशन देने के लिए ट्यून किया गया है।
अंडर-सीट स्टोरेज
Access 125 में 24.4 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें फुल-फेस हेलमेट रखने के बाद भी कुछ जगह बच सकती है। इसके अलावा सामने दो यूटिलिटी पॉकेट्स दिए गए हैं, जहां मोबाइल, चाबी या अन्य छोटी चीजें रखी जा सकती हैं। Standard Edition को छोड़कर सभी वेरिएंट्स में USB चार्जिंग पोर्ट मिलता है। हेलमेट और बैग टांगने के लिए भी कई हुक्स दिए गए हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं।
किक-स्टार्ट फीचर
आजकल कई स्कूटर्स में किक-स्टार्ट फीचर हटाया जा चुका है, लेकिन Access 125 में यह अभी भी मिलता है। खास बात यह है कि इसमें दिया गया किक-स्टार्ट सिस्टम बैटरी पूरी तरह खत्म होने की स्थिति में भी स्कूटर स्टार्ट करने में सक्षम है। जिन घरों में स्कूटर कुछ दिनों तक इस्तेमाल नहीं होता, वहां यह फीचर काफी काम आ सकता है।
कीमत की बात करें तो Suzuki Access 125 की कीमत 80,585 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।
