ऑटो न्यूज़

जल्द आ रही है Tata Sierra CNG! जानिए किन खूबियों से हो सकती है लैस

Tata Motors अपने ग्राहकों के लिए सिएरा का सीएनजी वर्जन लॉन्च कर सकती है। अगर यह एसयूवी लॉन्च होती है तो भारतीय ग्राहकों के लिए सीएनजी का एक नया विकल्प बन सकती है।

Image

Tata Sierra का सीएनजी वर्जन भी जल्द लेगा एंट्री

Tata Motors अपनी लोकप्रिय SUV Sierra का सीएनजी वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Tata Curvv के CNG मॉडल पर भी काम कर रही है। अगर Tata Sierra CNG लॉन्च होती है, तो यह भारतीय बाजार में एक नया विकल्प बन सकती है। फिलहाल इस सेगमेंट में Maruti Suzuki Grand Vitara, Victoris और Toyota Hyryder जैसी CNG SUVs उपलब्ध हैं।

कब हो सकती है लॉन्च?

हालांकि Tata Motors की ओर से अभी तक Sierra CNG की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस साल दिवाली के आसपास इसके बाजार में आने की संभावना जताई जा रही है। त्योहारी सीजन में वाहन बिक्री में आमतौर पर बढ़ोतरी देखने को मिलती है। ऐसे में कंपनी इसी अवधि को लॉन्च के लिए चुन सकती है। Tata पहले भी संकेत दे चुकी है कि वह Sierra CNG पर काम कर रही है। इसके अलावा Sierra AWD वर्जन भी कंपनी की भविष्य की योजनाओं का हिस्सा बताया जा रहा है।

बिक्री को मिल सकता है फायदा

Tata Sierra की बिक्री लॉन्च के बाद से लगातार अच्छी बनी हुई है। SUV की मासिक बिक्री 6,000 से 9,000 यूनिट्स के बीच रही है और औसतन लगभग 7,400 यूनिट्स हर महीने बिक रही हैं। CNG विकल्प आने के बाद इसकी बिक्री में और तेजी आ सकती है।

कैसा होगा इंजन?

Tata Sierra CNG में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। संभावना कम है कि कंपनी इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CNG तकनीक दे। इसके पीछे कारण यह है कि Tata Motors ने अपने अन्य CNG मॉडलों में भी आमतौर पर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन का उपयोग किया है। इसलिए Sierra CNG में भी कंपनी इसी रणनीति को जारी रख सकती है।

मिलेगा ट्विन-सिलेंडर i-CNG सेटअप

Tata Motors अपनी CNG गाड़ियों में ट्विन-सिलेंडर i-CNG तकनीक का उपयोग करती है। इस तकनीक में एक बड़े सिलेंडर की जगह दो छोटे सिलेंडर लगाए जाते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि बूट स्पेस पर कम असर पड़ता है। ऐसे में Sierra CNG में भी ग्राहकों को पर्याप्त सामान रखने की जगह मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा Tata की अन्य CNG कारों की तरह इसमें स्पेयर व्हील मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।

फीचर्स में क्या मिलेगा?

Sierra CNG में पेट्रोल मॉडल के अधिकांश फीचर्स बरकरार रहने की उम्मीद है। साथ ही कंपनी की CNG तकनीक के तहत पेट्रोल और CNG के बीच स्मूद स्विचिंग की सुविधा भी मिल सकती है। CNG मोड में पावर लॉस भी काफी कम महसूस होगा, जिससे ड्राइविंग अनुभव प्रभावित नहीं होगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article