ऑटो न्यूज़

मार्च 2024 में उठा लें नई TATA Car, 85,000 रुपये तक बचत करने का सुनहरा मौका

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 7, 2024, 05:33 PM IST

Tata Cars Discount In March 2024: Tata Motors ने अपनी सभी कारों पर मार्च 2024 में बंपर डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने इसी महीने कार खरीदने वाले ग्राहकों को ललचाने के लिए 85,000 रुपये तक बचल का मौका दिया है। इसमें कन्ज्यूमर ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।

Image

ज्यादा फायदा ग्राहकों को 2023 मॉडल की खरीद पर मुहैया कराया गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कारों पर मार्च 2024 में डिस्काउंट
  • 85,000 रुपये तक बचत कर सकते हैं
  • सभी कारों पर मिला अलग डिस्काउंट

Tata Cars Discount In March 2024: टाटा मोटर्स ने मार्च 2024 में अपनी कारों पर 85,000 रुपये तक दमदार डिस्काउंट दिए हैं। कंपनी ने 2023 मॉडल और 2024 मॉडल दोनों पर ये ऑफर्स दिए हैं, हालांकि ज्यादा फायदा ग्राहकों को 2023 मॉडल की खरीद पर मुहैया कराया गया है। पिछले साल उत्पादन वाली टाटा टिआगो के मैनुअल वेरिएंट पर 45,000 रुपये की छूट दी गई है, वहीं एएमटी वेरिएंट 35,000 रुपये लाभ के साथ खरीदा जा सकता है। 2023 मॉडल टिआगो सीएनजी पर भी 50,000 रुपये तक बचा सकते हैं। टिगोर के 2023 पर ग्राहक मार्च में 65,000 रुपये तक बचत कर सकते हैं, वहीं 2024 मॉडल पर ये ऑफर 30,000 रुपये तक बचा सकते हैं।

नैक्सॉन हैरियर सफारी

टाटा अल्ट्रोज के 2023 मॉडल पर 50,000 रुपये तक फायदा मिल रहा है। 2024 मॉडल पर ग्राहक 25,000 रुपये तक बचा सकते हैं। नैक्सॉन की बात करें तो इसके 2023 मॉडल पर 20 से 40 हजार रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। हैरियर के पुराने मॉडल पर जहां ग्राहकों को 75,000 रुपये तक फायदा मिल रहा है, वहीं इसके 2024 मॉडल पर आप 40,000 रुपये तक बचत कर सकते हैं। अंत में सफारी की बात करें तो इस एसयूवी के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर 85,000 रुपये तक फायदा मिल रही है, वहीं 2024 मॉडल पर आपको 40,000 रुपये तक बचत का मौका मिलेगा।

महंगी हुए कमर्शियल वाहन

टाटा मोटर्स ने अपने सभी कमर्शियल वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। कंपनी 1 अप्रैल 2024 से अपने सभी वाणिज्यिक वाहनों की कीमत 2 प्रीतिशत तक बढ़ाने वाली है, हालांकि वेरिएंट और वाहन के आधार पर बढ़ी हुई कीमत निर्भर करती है। टाटा मोटर्स की मानें कीमत में ये बढ़ोतरी इनपुट की पिछली लागतों के असर को देखते हुए की जा रही है। मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करने वाला दाम में ये इजाफा कंपनी की सभी कमर्शियल गाड़ियों पर अगले महीने की शुरुआती से लागू कर दिया जाएगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article