ऑटो न्यूज़

Tata Nexon, Nexon EV, Harrier और Safari के Dark Edition लॉन्च, मिला शानदार लुक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 4, 2024, 04:36 PM IST

Tata SUV Dark Edition: टाटा मोटर्स ने नैक्सॉन, नैक्सॉन ईवी, हैरियर और सफारी एसयूवी के डार्क एडिशन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन एसयूवी के डार्क एडिशन को जोरदार लुक और कई नए फीचर्स दिए हैं जो आकर्षक हैं।

Image

फरवरी 2024 में ही कंपनी ने 51,267 यूनिट भारत में बेची हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन और नैक्सॉन ईवी डार्क
  • टाटा हैरियर और सफारी डार्क एडिशन
  • भारत में लॉन्च हुए ये स्पेशल एडिशन

Tata Nexon, Nexon EV, Harrier And Safari Dark Edition: टाटा मोटर्स ने नैक्सॉन और नैक्सॉन ईवी, हैरियर और सफारी के डार्क एडिशन भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं। इन चारों डार्क एडिशन की शुरुआती कीमत क्रमशः 11.45 लाख, 19.49 लाख, 19.99 लाख और 20.69 लाख रुपये रखी गई है। फरवरी 2024 में ही कंपनी ने 51,267 यूनिट भारत में बेची हैं। अब कंपनी की जोरदार बिक्री वाली ये एसयूवी डार्क एडिशन में लॉन्च हुई हैं, इससे बिक्री में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद टाटा को है। इस स्पेशल एडिशन को स्टैंडर्ड वेरिएंट से खास बनाने के लिए कंपनी ने कई बदलाव किए हैं जिनमें से ज्यादातर कॉस्मैटिक हैं।

टाटा हैरियर और सफारी डार्क एडिशन

टाटा मोटर्स ने हैरियर और सफारी एसयूवी के डार्क एडिशन को शानदार एक्सटीरियर शेड देने के साथ कई नए फीचर्स और आरामदायक अपडेट्स दिए हैं। हैरियर और सफारी को बोल्ड ओबेरन ब्लैक कलर, अगले और पिछले एलईडी डीआरएल पर वेलकम-गुडबाय सिग्नेचर, इसके एलईडी डीआरएल को सेंट्रल पोजिशन लैंप भी दिया गया है। यहां अगली ग्रिल पर नया पियानो ब्लैक फिनिश और आर19 अलॉय व्हील्स के साथ ऐरो इंसर्ट दिए गए हैं। केबिन में 10 जेबीएल स्पीकर्स के साथ आधुनिक हार्मन ऑडियोवर्क दिए गए हैं। इसके साथ डुअल जोन फुली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, लेदरेट सीट्स और कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

टाटा नैक्सॉन और नैक्सॉन ईवी डार्क एडिशन

टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली नैक्सॉन और नैक्सॉन ईवी के डार्क एडिशन और भी ज्यादा खास हैं। नैक्सॉन डार्क एडिशन एसयूवी के क्रिएटिव और फियरलेस वेरिएंट्स में पेश किया गया है। बता दें कि स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले नैक्सॉन डार्क की कीमत करीब 35,000 रुपये ज्यादा है। टाटा नैक्सॉन ईवी डार्क एडिशन को टॉप मॉडल एंपावर्ड प्लस एलआर में पेश किया गया है जिसकी कीमत करीब 10,000 रुपये ज्यादा है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव किए गए हैं जो इसे सामान्य से काफी अलग बनाते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article