suzuki access 125: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने सबसे लोकप्रिय स्कूटर 'एक्सेस 125' को एक बड़े सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कंपनी ने अब Suzuki Access 125 को सिंगल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ लॉन्च किया है।
कितनी है कीमत
नया ABS फीचर सुजुकी एक्सेस के केवल टॉप-स्पेक वेरिएंट्स में ही उपलब्ध करवाया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 92,328 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसे दो विकल्पों में पेश किया है। Access 125 Ride Connect ABS की कीमत 92,328 रुपए है। वहीं, Access 125 Ride Connect TFT ABS प्रीमियम वेरिएंट 98,378 रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। पुराने मॉडल की तुलना में, ABS फीचर जुड़ने के बाद कीमतों में लगभग 3,500 से 4,500 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है।
ABS का फायदा
आमतौर पर 125cc सेगमेंट के स्कूटरों में CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) देखने को मिलता है, लेकिन सुजुकी ने ABS देकर इस सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट किया है। ABS तकनीक अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में पहियों को लॉक होने से बचाती है, जिससे फिसलन भरी सड़कों या बारिश के मौसम में दुर्घटना की संभावना काफी कम हो जाती है।
इंजन और फीचर्स
सुरक्षा के अलावा स्कूटर के मैकेनिकल हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही भरोसेमंद 124cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ इनेबल्ड डिजिटल क्लस्टर, कॉल/एसएमएस अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और एलईडी हेडलाइट जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं।
ग्राहकों के लिए राहत
सुजुकी का यह लेटेस्ट अपडेट उन ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत है, जो शहर में रोजाना ड्राइविंग के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा चाहते हैं। स्टाइलिश रेट्रो डिजाइन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (TFT वेरिएंट) और अब ABS के साथ, सुजुकी एक्सेस 125 एक कंप्लीज 'वैल्यू फॉर मनी' पैकेज बनकर उभरा है। अगर आप सुरक्षा और परफॉरमेंस का मेल चाहते हैं, तो यह नया अपडेटेड मॉडल आपकी पहली पसंद बन सकता है।
