ऑटो न्यूज़

नई स्कोडा ऑक्टाविया से हटा पर्दा, जोरदार लुक और फीचर्स के साथ भारत में हुई वापसी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 14, 2024, 08:59 PM IST

New Skoda Octavia Facelift Unveiled: Skoda Auto India ने नई Octavia Facelift से पर्दा हटा लिया है जो भारत में जल्द लॉन्च की जाएगी। 20 साल से भी ज्यादा समय तक देश में बिकने के बाद नए ईंधन नियमों के चलते इस कार की बिक्री बंद हो गई थी।

Image

केबिन में भी बड़े बदलाव किए गए हैं जिससे मुकाबले में इसे टक्कर का बनाया जा सके।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई स्कोडा ऑक्टाविया फेसलिफ्ट
  • दमदार लुक के साथ आई सेडान
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी ये कार

Skoda Octavia Facelift Unveiled: स्कोडा ऑटो इंडिया ने स्लाविया का नया स्टाइल एडिशन लॉन्च करने के साथ ऑक्टाविया फेसलिफ्ट से भी पर्दा हटा लिया है। देश में नए ईंधन नियमों के लागू होने से पहले 20 साल से भी ज्यादा समय तक स्कोडा ऑक्टाविया भारत में बिकती रही, कंपनी ने इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स भी मार्केट में बेची थी। अब स्कोडा इसके फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च करने वाली है। पुराने मॉडल के मुकाबले नए ऑक्टाविया फेसलिफ्ट को अलग लुक दिया गया है जिसमें पैने एलईडी हेडलाइट्स आकर्षक दिख रहे हैं। इसके केबिन में भी बड़े बदलाव किए गए हैं जिससे मुकाबले में इसे टक्कर का बनाया जा सके।

कितना बदला कार का केबिन

सबसे बड़े बदलाव फेसलिफ्ट मॉडल के केबिन में हुए हैं। यहां नया 13-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम विकल्प के रूप में दिया गया है जो हाल में फोक्सवैगन गोल्फ के साथ भी पेश किया गया है। इसके ज्यादा हाइटेक बनाने के लिए चैटजीपीटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट वॉइस असिस्ट दिया गया है। नया फोन बॉक्स और 15 वाट की वायरलेस चार्जिंग, तीन स्मार्ट डायल भी कार को दिए गए है। कार के इंफोटेनमेंट में चैटजीपीटी के जुड़ जाने से इसे इस्तेमाल करना पहले से बहुत मजेदार होने वाला है।

किफायत पर था खास ध्यान

नई स्कोडा ऑक्टाविया फेसलिफ्ट को किफायती बनाने पर कंपनी ने खास ध्यान दिया है। इसका एंट्री लेवल वेरिएंट 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आया है जो 116 बीएचपी ताकत बनाता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स मिला है, लेकिन 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी ये इंजन उपलब्ध है जिसमें 7-स्पीड डुअल क्लच गियरबॉक्स मिलेगा। इसके बाद कार का माइलेज बहुत बढ़ जाता है। टॉप मॉडल वीआरएस को 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिला है जो 265 बीएचपी ताकत और 370 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। 116 एचपी ताकत वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन भी ग्राहक चुन सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article