ऑटो न्यूज़

Tata Curvv घर लाने का शानदार मौका, अक्टूबर में 1.25 लाख रुपये तक की होगी बचत

अगर आप भी एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो Tata Motors की ओर से दिए जा कार ऑफर्स के बारे में जानना चाहिए। इस महीने अक्टूबर में Tata Curvv पर अच्छी बचत की जा सकती है।

Image

फेस्टिव सीजन में टाटा की इस कार पर मिल रही आकर्षक डील

त्योहारी सीजन में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। अक्टूबर में Tata Motors की कई कारों पर आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। कंपनी Tiago, Altroz, Tigor, Nexon, Curvv, Harrier और Sierra जैसे मॉडल पर बेनिफिट्स दे रही है। इस त्योहारी सीजन में आप Tata Curvv को घर ला सकते हैं-

Tata Curvv पर 1.25 लाख रुपये तक फायदा

अक्टूबर 2026 में Tata Curvv पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट उपलब्ध है। खासतौर पर Non-X वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं। वहीं Curvv X वेरिएंट्स पर अधिकतम 20,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है।

Non-X वेरिएंट्स पर मिलने वाले ऑफर में 30,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट, 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 45,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट और पात्र ग्राहकों के लिए 50,000 रुपये तक का लॉयल्टी ऑफर शामिल है। हालांकि, अलग-अलग ऑफर्स की पात्रता और शर्तें ग्राहक तथा डीलरशिप के अनुसार अलग हो सकती हैं।

Curvv X में मिलते हैं कई प्रीमियम फीचर्स

Tata Curvv X वेरिएंट्स में Non-X मॉडल्स की तुलना में कुछ डिजाइन और इंटीरियर बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें ब्लैक ग्रिल, हल्के रंग का केबिन, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, रियर सीट रिक्लाइन फंक्शन, रियर AC वेंट्स और रियर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

टॉप-एंड वेरिएंट में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जिंग और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और लेवल-2 ADAS भी दिया गया है।

सुरक्षा के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Curvv Series C में तीन इंजन विकल्प

Tata Curvv Series C में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 120 bhp और 170 Nm जनरेट करता है। दूसरा 1.2-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन 125 bhp और 225 Nm का आउटपुट देता है। तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन 118 bhp और 260 Nm पैदा करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article