Royal Enfield Shotgun 650: भारतीय मार्केट में धमाल मचा रही रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 को अब यूएस और कैनेडा में भी लॉन्च कर दिया गया है। वहां के मार्केट में इसकी कीमत क्रमश: 5.75 लाख और 5.65 लाख रुपये रखी गई है। भारत में इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.59 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 3.73 लाख रुपये तक जाती है। बॉबर स्टाइल की ये नई मोटरसाइकिल दिखने में तगड़ी है और इसे ओल्ड स्कूल लुक देने में बहुत से पुर्जों का योगदान है। इनमें गोल हेडलाइट, बुलेट स्टाइल के टर्न इंडिकेटर्स, दो साइलेंसर और सिंगल पीस सीट शामिल हैं।
फीचर्स भी जोरदार
रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 के साथ कई सारे मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं जिससे युवाओं में इसका क्रेज बढ़े। कंपनी ने शॉटगन 650 को तीन वेरिएंट्स — कस्टम शेड, कस्टम प्रो और कस्टम स्पेशल में लॉन्च किया गया है। नई बाइक को पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, साइड स्टैंड कट ऑफ और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यही फीचर्स सुपर मीटिओर 650 को भी मिल चुके हैं। नई शॉटगन 650 मोटरसाइकिल को चार रंगों - ग्रीन ड्रिल, प्लाज्मा ब्लू, शीटमेटल ग्रे और स्टेंसिल व्हाइट शामिल हैं। लॉन्च होते ही भारतीय मार्केट में इस बाइक का मुकाबला जावा 42 बॉबर से होने वाला है।
कितना ददमदार है इंजन
नई शॉटगन 650 के साथ रॉयल एनफील्ड ने 648 सीसी का पैरेलल ट्विन, ऑयल कूल्ड इंजन दिया है। ये दमदार इंजन 46.40 बीएचपी ताकत और 52.3 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। इसके अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले में डुअल शॉक्स दिए गए हैं। तेज रफ्तार पर बेहतर काबू पाने के लिए इसके अगले और पिछले पहियों में डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल चैनल एबीएस भी दिया गया है। शॉटगन 650 के साथ 13.8 लीटर का टैंक दिया गया है, वहीं इसका कुल भार 240 किग्रा है।
