ऑटो न्यूज़

Royal Enfield ने नए रंगों में लॉन्च की ये मोटरसाइकिल, पहले से ग्राहकों को पसंद

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 8, 2024, 02:27 PM IST

Royal Enfield ने फरवरी 2022 में नई Hunter 350 मोटरसाइकिल लॉन्च की थी, अब कंपनी ने इस बाइक को दो नए रंगों - डैपर ओ और डैपर जी में उपलब्ध है, ये ऑरेंज और ग्रीन कलर की ओर इशारा करते हैं।

Image

रंगों के अलावा रॉयल एनफील्ड ने नई हंटर 350 में कोई अन्य बदलाव नहीं किया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई हंटर 350 दो नए रंगों में पेश
  • बाइक में कोई अन्य बदलाव नहीं
  • 1.70 लाख रुपये दोनों की कीमत

Royal Enfield Hunter 350 New Colours: रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 ग्राहकों की पसंद बनती जा रही है और कंपनी की कुल बिक्री में इस मोटरसाइकिल से बड़ा हिस्सा आता है। अब रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक को दो नए रंगों - डैपर ओ और डैपर जी में उपलब्ध है, ये ऑरेंज और ग्रीन कलर की ओर इशारा करते हैं। कंपनी ने इन दोनों रंगों के साथ बाइक की एक्सशोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये रखी है। रंगों के अलावा रॉयल एनफील्ड ने नई हंटर 350 में कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। फरवरी 2022 में लॉन्च हुई इस मोटरसाइकिल ने एक साल से भी कम समय में 1 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया।

इथेनॉल पेट्रोल से भी चलेगी

रॉयल एनफील्ड ने पेट्रोल के साथ ई20 यानी इथेनॉल से चलने वाली नई हंटर 350 मोटरसाइकिल डीलरशिप भेजना शुरू कर दिया है। ओबीडी2 मानकों वाली नई मोटरसाइकिल अब अपटू ई20 पेट्रोल स्टिकर के साथ आने वाली है। कंपनी ने इस अपडेट के अलावा नई बाइक में और कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। रॉयल एनफील्ड ने नई हंटर 350 को नए ईंधान नियमों के हिसाब से अपग्रेड कर दिया है। बता दें कि कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है जिसकी पुष्टि आयशर मोटर्स के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ लाल ने कर दी है।

दमदार है बाइक का इंजन

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के साथ 349 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है जो एयर-कूल्ड तकनीक वाला है। ये इंजन 20.11 बीएचपी ताकत और 27 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने नई हंटर 350 के इंजन को काफी बेहतर बनाया है और ये दमदार भी है। यही इंजन मीटिओर 350 और क्लासिक 350 के साथ भी दिया गया है, लेकिन हंटर 350 का इंजन अलग ट्यूनिंग के साथ आता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article