ऑटो न्यूज़

Hunter 350 हुआ और दमदार, नए बेस मॉडल में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

​सेफ्टी के लिहाज से इसमें सिंगल-चैनल ABS और स्लिप & असिस्ट क्लच जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। नए कलर ऑप्शन से बढ़ी स्टाइल Hunter 350 के टॉप वेरिएंट कंपनी ने मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट दो कलर में पेश किया है।

Image

Royal Enfield Hunter 350 का नया Base Premium वेरिएंट लॉन्च, मिले ज्यादा फीचर्स और नए कलर ऑप्शन/Photo-Royal Enfield

Royal Enfield की सबसे किफायती और पॉपुलर बाइक Hunter 350 को 2026 अपडेट के साथ नया वेरिएंट मिला है। कंपनी ने इसे “Base Premium” नाम दिया है, जो बेस मॉडल से एक कदम ऊपर रखा गया है। यह बाइक पहले से ही युवाओं के बीच काफी पसंद की जाती रही है, और अब नए फीचर्स के साथ इसकी अपील और बढ़ने की उम्मीद है।

Base Premium वेरिएंट में क्या है नया?

नया Base Premium वेरिएंट बेस ट्रिम जैसा ही है, लेकिन इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स जोड़े गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये रखी गई है। इस वेरिएंट में अब स्पोक व्हील्स की जगह अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में सुविधा बढ़ेगी। इसके अलावा, बाइक में अपडेटेड राउंड हैलोजन हेडलैंप दिया गया है, जो इसके मॉडर्न-रेट्रो लुक को बनाए रखता है।

इसके साथ ही, अब इसमें डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रोटरी स्विचगियर दिया गया है, जिससे यूजर इंटरफेस ज्यादा आसान और प्रैक्टिकल हो गया है। सीट को स्टिच्ड डिजाइन के साथ बेहतर बनाया गया है और स्पोर्टी ग्रैब रेल भी जोड़ी गई है, जिससे कम्फर्ट और फिनिश दोनों बेहतर हुए हैं।

सेफ्टी के लिहाज से इसमें सिंगल-चैनल ABS और स्लिप & असिस्ट क्लच जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। नए कलर ऑप्शन से बढ़ी स्टाइल Hunter 350 के टॉप वेरिएंट कंपनी ने मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट दो कलर में पेश किया है।

“मुंबई येलो” शहर की ऊर्जा और लाइफस्टाइल से प्रेरित है, जिसमें बॉलीवुड, आर्ट और तेज रफ्तार जिंदगी की झलक देखने को मिलती है। वहीं “मूनशॉट व्हाइट” का डिजाइन ओरियन (हंटर) की थीम से प्रेरित है, जिसमें ग्राफिक्स और सेलेस्टियल एलिमेंट्स का खास इस्तेमाल किया गया है।

युवाओं के लिए और आकर्षक बनी Hunter 350

नए वेरिएंट और कलर ऑप्शन के साथ Royal Enfield Hunter 350 अब और ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोडेड हो गई है। किफायती कीमत, मॉडर्न डिजाइन और नए अपडेट्स के चलते यह बाइक युवा खरीदारों के लिए पहले से ज्यादा आकर्षक विकल्प बन सकती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article