Royal Enfield लवर्स को झटका! शोरूम से गायब हुआ Guerrilla 450 का ये कलर
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 3, 2026, 05:51 PM IST
Royal Enfield ने अपनी नई Guerrilla 450 मोटरसाइकिल को लेकर एक अहम बदलाव किया है। कंपनी ने इसके लोकप्रिय और अलग पहचान वाले Yellow Ribbon कलर ऑप्शन को बंद कर दिया है, जिससे बाइक के कलर पोर्टफोलियो में बड़ा अपडेट देखने को मिला है।
Guerrilla 450 का ये कलर नहीं मिलेगा अब (Photo: royalenfield)
Royal Enfield की पॉपुलर Guerrilla 450 रोडस्टर बाइक में अब आपको पहले की तरह कई कलर ऑप्शन की सुविधा नहीं मिलेगी। कंपनी ने जुलाई 2024 में भारत में लॉन्च हुई इस बाइक के कलर ऑप्शन कम कर दिए हैं। लॉन्च के समय बाइक को 7 कलर ऑप्शन में लाया गया था।
कौन-सा कलर हुआ डिस्कन्टिन्यू
कंपनी अब इस बाइक को अपनी वेबसाइट पर कुल 6 कलर ऑप्शन के साथ पेश कर रही है। कंपनी ने बाइक का Yellow Ribbon कलर डिस्कन्टिन्यू कर दिया है, जो पहले फ्लैश वेरिएंट में मिलता था और इसमें काले-पीले ड्यूल-टोन के साथ पर्पल ग्राफिक्स थे। अब यह रंग Royal Enfield की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड नहीं है, हालांकि कुछ डीलर के पास अभी पुराना स्टॉक उपलब्ध हो सकता है। इस बाइक को अब Brava Blue, Peix Bronze, Smoke Silver, Playa Black, Gold Dip और Shadow Ash कलर में खरीद सकते हैं।
दो और कलर भी होंगे डिस्कन्टिन्यू
तीन अलग-अलग वेरिएंट Analogue, Dash और Flash में आने वाली Guerrilla 450 को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी दो और कलर को डिस्कंटिन्यू कर रही है और इनका उत्पादन भी रोक दिया गया है । ये दो कलर ऑप्शन Playa Black और Gold Dip हैं। हालांकि, ये दोनों कलर फिलहाल अभी वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। माना जा रहा है कि ये दो कलर ऑप्शन कुछ डीलरों तक सीमित स्टॉक के रूप में उपलब्ध हो सकते हैं। जैसे-जैसे यह स्टॉक खत्म होता जाएगा, इन रंगों को भी पूरी तरह से हटाया जा सकता है।
कौन-सा वेरिएंट किस कलर में
- Smoke Silver-यह रंग Analogue वेरिएंट में मिलता है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2.56 लाख रुपए है।
- Peix Bronze और Shadow Ash – ये दोनों Dash वेरिएंट के रंग हैं, जिनकी कीमत लगभग 2.67 लाख रुपए के आसपास है।
- Brava Blue – यह Flash वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत करीब 2.72 लाख (ex-showroom) रखी गई है।
फीचर्स में कोई बदलाव नहीं
इन बदलावों के अलावा Guerrilla 450 के तकनीकी पहलू और फीचर्स वैसे ही बने हुए हैं। बाइक में वह ही 452cc Sherpa इंजन मिलता है, जो लगभग 40 bhp पावर और 40 Nm टॉर्क जनरेट करता है, यह 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके सस्पेंशन, ब्रेक और कुल फीचर सेट-अप में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।क्यों हटाया गया कलर ऑप्शन
Royal Enfield की यह रणनीति उन रंगों को हटाने की कोशिश है, जो ग्राहकों के बीच लोकप्रिय नहीं रहे, ताकि खरीद प्रक्रिया के दौरान ग्राहकों के लिए विकल्प ज्यादा स्पष्ट रहे। कुछ रंग जैसे Yellow Ribbon का हट जाना कुछ खरीदारों को निराश कर सकता है, लेकिन नए समय में कंपनी अन्य रंगों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो बाजार की मांग के अनुसार बेहतर प्रतिक्रिया ले रहे हैं।