ऑटो न्यूज़

Renault ने जारी किया New Gen Duster का टीजर, जानें कब लॉन्च होगी नई कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 27, 2024, 09:07 PM IST

New Generation Renault Duster Teased: Renault India ने नई जनरेशन डस्टर एसयूवी से पर्दा हटा लिया है और अब कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी 2025 में इस एसयूवी की बिक्री शुरू करने वाली है।

Image

एसयूवी के साथ नया इंजन और तकनीक मिलने वाली है जो इसे पूरी तरह नई कार बनाते हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन रेनॉ डस्टर का टीजर जारी
  • 2025 में शुरू होगी एसयूवी की बिक्री
  • हाल में हटाया गया नई डस्टर से पर्दा

New Generation Renault Duster Teased: रेनॉ ने आधिकारिक तौर पर ग्लोबल मार्केट के लिए नई जनरेशन डस्टर एसयूवी से पर्दा हटा लिया है। इस एसयूवी का टीजर अब Renault India ने जारी कर दिया है। भारत में भी इस मिड साइज एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा जो संभवतः 2025 की शुरुआत या मध्य तक होगा। नई पीढ़ी की रेनॉ डस्टर लुक, स्टाइल और डिजाइन के मामले में जोरदार है, पिछली जनरेशन की तुलना में ये बिल्कुल बदल गई है। यहां एसयूवी के साथ नया इंजन और तकनीक भी मिलने वाली है जो इसे पूरी तरह नई कार बनाते हैं। उम्मीद पर खरा उतरते हुए रेनॉ की नई जनरेशन डस्टर का केबिन फीचर्स से लोडेड है।

धाकड़ लुक में करेगी वापसी

नई रेनॉ डस्टर या कहें तो रेनॉ की बैजिंग वाली डासिया डस्टर धाकड़ लुक वाली एसयूवी है। इसके बोनट को दमदार लुक दिया गया है, वहीं वाय आकार के एलईडी डीआरएल, बदला हुआ अगला और पिछला प्रोफाइल और वाय आकार के रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स मिले हैं। कार के बाकी डिजाइन को आकर्षक बनाने की लिए व्हील आर्च्स, बॉडी क्लैडिंग, फंक्शनल रूफ रेल्स, पिलर पर लगा पिछले दरवाजों का हैंडल, एक्सटेंडेड रूफ स्पॉइलर और दमदार अगला और पिछला बंपर दिया गया है।

इंजन और फीचर्स जोरदार

नई डस्टर के केबिन में खूब सारे नए फीचर्स मिलेंगे जिनमें नया 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, एडीएएस सूट, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग पर कंट्रोल्स, नया स्टीयरिंग व्हील, नई डिजाइन का सेंटर कंसोल और नए गियरनॉब के साथ नई सीट अपहोल्स्ट्री शामिल हैं। रेनॉ डस्टर की नई पीढ़ी को 1.6-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड, 1.2-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेंगे। दिलचस्प है कि चुनिंदा मार्केट में ये इंजन एलपीजी से भी चलाया जा सकता है। भारतीय मार्केट में इस कार के साथ बाद के दो इंजन मिल सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article