Renault Duster 2026: अगर आप भी एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो नई Renault Duster के बेस वेरिएंट को घर ला सकते हैं। नई Renault Duster के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10,49,000 रुपए है। वहीं, इस एसयूवी की ऑन-रोड कीमत लगभग 12,00,000 रुपए पडे़गी। हालांकि, आपके लिए यह कीमत जानना भर ही काफी नहीं है, इस एसयूवी को घर लाने के लिए मंथली ईएमआई और दूसरे खर्चों का अंदाजा पहले ही लगा लेना चाहिए। इस आर्टिकल में आपको यही बताने जा रहे हैं कि इस मिड साइज एसयूवी को घर लाने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए-
कितनी होगी मंथली ईएमआई
मान लें कि आप गाड़ी की कीमत का एक हिस्सा 3,00,000 रुपए डाउन पेमेंट के रूप में दे देते हैं। इस स्थिति में लोन राशि 9,00,000 रुपए बचेगी, जिस पर 5 साल की अवधि और 9% वार्षिक ब्याज दर के हिसाब से मासिक EMI लगभग 18,800 रुपए होगी।
ईएमआई और मंथली इनकम
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स की मानें तो किसी भी व्यक्ति की मासिक इनकम का 30% से ज्यादा EMI पर खर्च नहीं होना चाहिए। इस हिसाब से मंथली इनकम 60,000-62,000 हजार रुपए होना जरूरी है।
दूसरे जरूरी खर्चों का भी रखें ध्यान
हालांकि आपको यह भी समझने की जरूरत है कि कार की कीमत सिर्फ EMI तक ही सीमित नहीं रहती। आपको इंश्योरेंस, रोड टैक्स, पेट्रोल‑डीजल, सर्विस और मेंटेनेंस जैसे खर्च भी जोड़ने होंगे। उदाहरण के लिए, इंश्योरेंस और रोड टैक्स मिलाकर लगभग 1 लाख रुपए का खर्च पहले साल में आ सकता है। वहीं रोजाना ईंधन और सर्विस का खर्च भी लगभग 5,000–8,000 रुपए प्रति माह हो सकता है।
कितनी होनी चाहिए सैलरी
बाकि खर्चों को भी ध्यान में रखते हुए Renault Duster खरीदने के लिए कम से कम 65,000 – 70,000 रुपए मासिक नेट इनकम सुरक्षित मानी जा सकती है। इस आय वाले व्यक्ति के लिए गाड़ी की EMI, ईंधन, इंश्योरेंस और अन्य खर्च आराम से वहन करने योग्य होंगे।
