ऑटो न्यूज़

एक्सीडेंट होते ही गुब्बारे की तरह फूल गया Helmet से निकला Airbag, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

क्या आप एक ऐसे हेलमेट की कल्पना कर सकते हैं, जिस पर एयरबैग की सुविधा हो। तेज रफ्तार बाइक के जमीन पर गिरते ही इस हेलमेट से एयरबैग खुल जाए और राइडर को एक खरोंच तक न आए? जी हां, रोड सेफ्टी को लेकर एक इसी तरह की अनोखी तकनीक देखी जा रही है।

Image

जान बचाने में काम आएगा एयरबैग वाला यह अनोखा हेलमेट (AI Generated Image)

बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना कितना जरूरी है, यह बात हर राइडर जानता है। लेकिन जरा सोचिए, कैसा हो अगर एक्सीडेंट होते ही हेलमेट से एक बड़ा एयरबैग (Airbag Helmet) निकलकर राइडर के पूरे शरीर को गुब्बारे की तरह ढक ले और राइडर को एक खरोंच तक न आए। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एयरबैग वाला हेलमेट नजर आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चीन से सामने आया है।

हेलमेट से निकला एयरबैग, कार जैसी सुरक्षा का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बाइक राइडर सड़क पर गिरता दिखाई देता है। इसके तुरंत बाद उसके हेलमेट से एयरबैग खुलता है और राइडर के शरीर के चारों तरफ फैल जाता है। यह ठीक उसी तरह काम करता दिखाई दे रहा है, जैसे कार में लगे एयरबैग दुर्घटना के दौरान यात्रियों को चोट से बचाने में मदद करते हैं। वीडियो में एयरबैग बाद में अपने आप सिकुड़ता भी दिखाई देता है। इस अनोखे प्रदर्शन ने इंटरनेट पर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

चीन की कंपनियों के नाम आए सामने, लेकिन पुष्टि नहीं

इंटरनेट पर इस टेक्नोलॉजी को चीन की Lanxi Yema Motorcycle Fittings और Yanfeng Automotive से जोड़कर देखा जा रहा है। Lanxi Yema चीन के झेजियांग में स्थित हेलमेट निर्माता कंपनी है, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 25 लाख हेलमेट बताई गई है। वहीं Yanfeng ऑटोमोबाइल के लिए एयरबैग, सीट बेल्ट और स्टीयरिंग व्हील जैसे सुरक्षा उपकरण बनाती है। लेकिन अभी तक दोनों कंपनियों ने इस वायरल हेलमेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वीडियो में हेलमेट पर इटली के ब्रांड AGV का लोगो और राइडर के कपड़ों पर Dainese की ब्रांडिंग भी दिखाई देती है। यह भी माना जा रहा है कि इस वीडियो को एआई से तैयार किया गया हो।

क्या एयरबैग हेलमेट सिर्फ कल्पना है?

दरअसल, ऐसा नहीं है कि हेलमेट में एयरबैग लगाने का विचार पहली बार सामने आया है। साल 2022 में इटली की कंपनी AIROH और स्वीडन की Autoliv ने मिलकर एयरबैग टेक्नोलॉजी वाला हेलमेट प्रोटोटाइप पेश किया था। इसके अलावा बाइक राइडर्स के लिए एयरबैग जैकेट और वेस्ट भी उपलब्ध हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article