ऑटो न्यूज़

गुरुग्राम में एक्सिडेंट के बाद स्वाहा हो गई 2 करोड़ की Porsche कार, जानें कैसे लगी आग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 11, 2023, 02:28 PM IST

गुरुवार तड़के सुबह गुरुग्राम के सैक्टर 56 से सिकंदरपुर की ओर जा रही एक Porsche कार Accident के बाद जलकर राख हो गई। बड़ी बात ये है कि 2 करोड़ रुपये की इस कार का भयंकर एक्सिडेंट हुआ और कोई हताहत भी नहीं हुआ।

Image

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन 2 करोड़ रुपये की कार अब राख बन चुकी है।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • जलकर राख हुई पॉर्श जर्मनी 911
  • करीब 2 करोड़ है कार की कीमत
  • एक्सिडेंट में कोई नहीं हुआ हताहत

Gurugram Porsche Accidennt: लग्जरी कारें जितनी खूबसूरत होती हैं उतनी तेज रफ्तार और महंगी भी होती हैं। इसी वजह से कई बार रफ्तार में या तो कोई दुर्घटना में जान गंवा देता है, या फिर करोड़ों का नुकसान हो जाता है। हाल में गुरुग्राम का एक मामला सामने आया है जहां डिवाइडर से टकराकर पॉर्श की एक स्पोर्ट्स कार पेड़ में जा घुसी और जलकर खाक हो गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन 2 करोड़ रुपये की कार अब राख बन चुकी है।

2 करोड़ की कार हुई स्वाहा

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर गुरुवार तड़के सुबह का ये मामला है जहां कार की रफ्तार काफी तेज मानी जा रही है। इस दुर्घटना से कार ने आग पकड़ ली और धू-धू कर जलने लगी, इस कार की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है बौर कार का नाम पॉर्श जर्मनी 911 है। मौके पर पहुंचे फायरफाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक ये कार राख हो चुकी थी। इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

डिवाइड से टकराकर सर्विस लेन में गिरी

तेज रफ्तार ये पॉर्श जर्मनी 911 सैक्टर 56 के गोल्फ कोर्स रोड से होती हुई सिकंदरपुर की ओर जा रही थी। कार पहले डिवाइडर से टकराई और स्पीड ज्यादा होने की वजह से उछलकर सर्विस लेन पर आ गई, यहीं पॉर्श एक पेड़े से टकराकर जल उठी। किस्मत अच्छी रही कि इतनी भयानक दुर्घटना के बाद भी कोई हताहत नहीं हुआ है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article