ऑटो न्यूज़

Renault Duster खरीदने का प्लान? ये एक्सेसरी लिस्ट जरूर चेक करें

अगर आप साल 2026 की सबसे चर्चित एसयूवी नई रेनॉ डस्टर (Renault Duster) को घर लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। गाड़ी खरीदने के साथ-साथ उसे अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सजाना भी उतना ही जरूरी है। रेनॉ ने नई डस्टर के लिए एक्सेसरीज़ की एक शानदार रेंज पेश की है, आइए जानते हैं कंपनी की एक्सेसरी लिस्ट।

Renault Duster 2026

Renault Duster 2026

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों अगर किसी एक गाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वह है नई जेनरेशन रेनॉ डस्टर (Renault Duster 2026)। करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद, रेनॉ ने अपनी इस आइकोनिक एसयूवी को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया है। मार्च 2026 में इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही इसे लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्होंने इसे बुक कर लिया है या खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है कि कंपनी इस बार एक्सेसरीज़ के मामले में क्या खास दे रही है।

नई डस्टर न केवल देखने में पहले से ज्यादा मस्कुलर और प्रीमियम है, बल्कि इसे अपनी पसंद के अनुसार 'कस्टमाइज' करने के लिए कंपनी ने एक्सेसरीज़ की एक लंबी लिस्ट जारी की है। इन एक्सेसरीज को तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है स्टाइलिंग, सुरक्षा और सुविधा।

बाहरी स्टाइलिंग एक्सेसरीज़

रोड पर चलते हुए आपकी गाड़ी सबसे अलग दिखे, इसके लिए स्टाइलिंग एक्सेसरीज़ बहुत काम आती हैं। रेनॉ डस्टर 2026 के लिए कंपनी बोनट प्रोटेक्टर और लैंप गार्निश ऑफर कर रही है, जो गाड़ी के फ्रंट लुक को और भी आक्रामक बनाते हैं। इसके अलावा, एयर इनटेक गार्निश और डोर स्कटल गार्निश जैसे छोटे लेकिन प्रभावी बदलाव गाड़ी की प्रीमियम अपील को बढ़ाते हैं। अगर आपको ग्राफिक्स पसंद हैं, तो आप डेकल कैमो ग्राफिक्स (Decal Camo Graphics) का चुनाव कर सकते हैं, जो इसे एक एडवेंचरस लुक देता है। साथ ही, अलॉय व्हील इंसर्ट्स पहियों को स्पोर्टी फिनिश देते हैं।

यूटिलिटी में क्या-क्या है?

एसयूवी के शौकीनों के लिए सुरक्षा और सामान रखने की जगह बहुत मायने रखती है। नई डस्टर के लिए मड फ्लैप्स और साइड स्टेप्स उपलब्ध हैं। साइड स्टेप न केवल बुजुर्गों और बच्चों को गाड़ी में चढ़ने-उतरने में मदद करते हैं, बल्कि गाड़ी के निचले हिस्से को पत्थरों और कीचड़ से भी बचाते हैं। लंबी यात्रा पर जाने वालों के लिए रूफ बॉक्स (Roof Box) और एलिवेटेड लगेज बोर्ड एक बेहतरीन विकल्प हैं, जो बूट स्पेस को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करते हैं। साथ ही, बूट एरिया को साफ रखने के लिए बूट लाइनर का विकल्प भी दिया गया है।

इंटीरियर

गाड़ी के अंदर के आराम को बढ़ाने के लिए कंपनी ने प्रिंटेड फ्लोर मैट्स और सन ब्लाइंड्स को एक्सेसरी लिस्ट में शामिल किया है। सन ब्लाइंड्स विशेष रूप से गर्मियों के सफर में धूप से राहत देते हैं और केबिन को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

रिचा त्रिपाठी
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article