ऑटो न्यूज़

Ola का बड़ा धमाका! मेड इन इंडिया बैटरी के साथ S1 X+ 5.2 kWh भारत में लॉन्च; सिंगल चार्ज पर 320 KM की रेंज

ola s1 x+ 5.2 kwh launched: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए ओला इलेक्ट्रिक ने अपना नया s1 x+ 5.2 kwh इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है।

Image

Ola S1 X+ 5.2 kWh भारत में लॉन्च

Ola S1 X+ 5.2 kWh Launched: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती मांग के बीच Ola Electric ने अपने ग्राहकों के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च EV सेक्टर में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी ने इसमें अपनी स्वदेशी 4680 भारत सेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। आइए जल्दी से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, रेंज और स्पीड को लेकर डिटेल्स चेक कर लेते हैं-

कितनी है कीमत

कंपनी ने इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये रखी है, जो 15 अप्रैल 2026 तक मान्य है। इस कीमत पर यह स्कूटर लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ एक आकर्षक विकल्प बन सकता है।

दमदार रेंज और स्पीड

S1 X+ 5.2 kWh की सबसे बड़ी खासियत इसकी 320 किलोमीटर (IDC) तक की रेंज है, जो इसे लंबी दूरी तय करने के लिए एक परफेक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है। इसके अलावा, यह स्कूटर 125 किमी/घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करता है, जो इसे अपने सेगमेंट में काफी प्रतिस्पर्धी बनाती है।

पावरफुल मोटर और एडवांस टेक्नोलॉजी

इस स्कूटर में 11 kW का मिड-ड्राइव मोटर दिया गया है, जिसमें इंटीग्रेटेड MCU (Motor Control Unit) शामिल है। यह न सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस देता है, बल्कि स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस देने का भी दावा करता है। साथ ही, इसमें Brake-by-Wire सिस्टम और फ्रंट डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो बेहतर कंट्रोल और सुरक्षा प्रदान करते हैं।

मेड-इन-इंडिया टेक्नोलॉजी पर जोर

Ola Electric का यह कदम “मेक इन इंडिया” पहल को भी मजबूती देता है। कंपनी ने बैटरी सेल डेवलपमेंट, बैटरी पैक इंजीनियरिंग और व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग तीनों क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत की है। इससे नई तकनीकों को तेजी से बड़े स्तर पर लागू करना संभव हो पाया है।

EV अपनाने की दिशा में बड़ा कदम

कंपनी का कहना है कि S1 X+ 5.2 kWh स्कूटर का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित करना है। बेहतर रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के साथ यह स्कूटर EV को आम भारतीय के लिए अधिक व्यावहारिक बनाता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article