Ola Electric Offer: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी बीच Ola Electric की ओर अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर पेश किया जा रहा है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की शुरुआती कीमत घटाकर मात्र 49,999 कर दी है। दरअसल, यह ऑफर एक विशेष कैंपेन के तहत लॉन्च किया गया है, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित करना है।
क्यों खास है ऑफर
कंपनी के #EndICEAge कैंपेन के तहत Gen 3 S1 X (2kWh) स्कूटर और Roadster X (2.5kWh) मोटरसाइकिल अब 49,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को 50,000 रुपए तक के अतिरिक्त लाभ भी दिए जा रहे हैं। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है और 31 मार्च 2026 तक ही वैलिड रहेगा।
मिलेंगे ये खास फायदे
इस ऑफर के साथ कंपनी ने ग्राहकों को कई अतिरिक्त सुविधाएं भी दी हैं। इसमें सबसे खास है Service Trust Guarantee, जिसके तहत अगर सर्विस में देरी होती है तो ग्राहकों को मुफ्त Ola कैब वाउचर दिया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी Buyback Guarantee भी दे रही है, जिसमें भविष्य में वाहन का 60% तक वैल्यू वापस मिलने का भरोसा दिया गया है। साथ ही, सभी स्कूटर और बाइक पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है, जिससे ग्राहकों को लंबे समय तक भरोसा मिलता है।
परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी
Ola के इलेक्ट्रिक वाहनों में आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के स्कूटर एक बार चार्ज में लगभग 320 किमी तक चल सकते हैं, जबकि मोटरसाइकिल की रेंज 500 किमी तक बताई गई है। इसके अलावा MoveOS 5 जैसे सॉफ्टवेयर अपडेट्स के जरिए समय-समय पर नई सुविधाएं भी मिलती रहती हैं।
क्यों खास है यह कदम?
यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सस्ती कीमत पर इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध करवाकर कंपनी ग्राहकों को किफायती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प दे रही है। इससे न सिर्फ लोगों का खर्च कम होगा, बल्कि प्रदूषण भी घटेगा।
