Odysse Vader Electric Motorcycle: भारत की इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर कंपनी ओडिसी ने वैडर इलेक्ट्रिक बाइक दिसंबर 2023 में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। ओडिसी की सबसे महंगी इस बाइक को एआईएस-156 बैटरी टेस्टिंग समेत सभी टेस्ट में पास होने के बाद इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) से सर्टिफिकेट मिल गया है। लुक और स्टाइल के मामले में ये नई इलेक्ट्रिक बाइक बहुत जोरदार है और फीचर्स भी इसे हाइटेक मिले हैं। यह बाइक 5 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है- फियेरी रेड, वेनम ग्रीन, मिस्टी ग्रे, मिडनाइट ब्लू और ग्लॉसी ब्लैक। इस बाइक की डिलीवरी 1 दिसंबर 2023 से ग्राहकों को मिलने लगेगी।
कितनी है रेंज
ओडिसी वैडर 7-इंच के एंड्रॉयड डिस्प्ले के साथ आती है जो आईओटी कनेक्टिविटी और ओटीए अपडेट्स देता है। यह 3000 वाट्स इलेक्ट्रिक मोटर से पावर्ड है, जिसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर/घंटा और हर बार चार्ज करने पर रेंज 125 किलोमीटर होती है। यह एडवांस बाइक 128 किलोग्रामवजन के साथ आती है जो कॉम्बि ब्रेकिंग सिस्टम (सीबीएस) से लैस है। अगले पहिये में 240एमएम डिस्क पिछले में 220एमएम डिस्क ब्रेक मिले हैं। चार्जिंग में आसानी के लिये कंपनी ने आईपी67 एआईएस 156 अप्रूव्ड लिथियम-आयन बैटरी लगाई है, जो 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है।
लुक में बहुत जोरदार
अपने आकर्षक डिजाइन, दमदार प्रदर्शन और स्मार्ट खूबियों के साथ वैडर ने देशभर में इलेक्ट्रिक वाहन के शौकीनों का ध्यान खींचा है। यह शानदार इलेक्ट्रिक बाइक अब भारत में कंपनी के सभी डीलरशिप्स पर टेस्ट राइड्स के लिये उपलब्ध है। इसके अलावा, फ्लैगशिप बाइक की बुकिंग विभिन्न प्लेटफॉर्म्स से हो सकती है, जैसे कि फ्लिपकार्ट, कंपनी की वेबसाइट और डीलरशिप्स। इस प्रकार ग्राहक देशभर में उसके अत्याधुनिक फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का अनुभव हाथों-हाथ ले सकते हैं।
सुरक्षित है बैटरी पैक
इस घोषणा पर अपनी बात रखते हुए, ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्रा. लि. के सीईओ श्री नेमिन वोरा ने कहा, ‘‘ओडिसी वैडर को मिला आईसीएटी प्रमाणन सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति के लिये हमारी अटूट प्रतिबद्धता दिखाता है। एआईएस-156 अप्रूव्ड बैटरी पैक ओडिसी वैडर को अनूठा बनाती है। इससे बाइक तेजी से चार्ज होती है और रोजाना की यात्रा के लिये यह एक भरोसेमंद बाइक है। हमारा मानना है कि यह प्रमाणन इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में हमारी स्थिति को और भी मजबूत करेगा।
