Nissan ला रहा है अपनी नई 7-सीटर 'Gravite', फीचर्स होंगे दमदार
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 4, 2026, 03:07 PM IST
Nissan अपनी नई 7‑सीटर कॉम्पैक्ट MPV Gravite को भारत में पेश करने जा रहा है। इस मॉडल को पहले जनवरी में लाया जाना तय हुआ था, बाद में इसे पेश करने की तारीख फरवरी तक के लिए खिसक गई। अब कंपनी ने कार को लाने की डेट भी रिवील कर दी है।
भारत में 17 फरवरी को आ रही Nissan Gravite (Photo: Nissan)
जापानी ऑटोमेकर Nissan अपनी नई 7‑सीटर कॉम्पैक्ट MPV Graviteको भारत में 17 फरवरी को आधिकारी रूप से पेश करने जा रहा है। पहले कंपनी अपनी इस कार को जनवरी में पेश करने जा रही थी। बाद में इस तारीख को फरवरी के लिए आगे बढ़ा दिया गया। अब कंपनी ने इस कार को लेकर आधिकारिक पुष्टी कर दी है कि नई MPV इसी महीने ग्रैंड एंट्री लेने जा रहा है। माना जा रहा है कि Nissan इस नए मॉडल को डिजाइन लैंग्वेज और ब्रांड पहचान के साथ खास बनाएगा।
किन ग्राहकों के लिए Gravite
Gravite को विशेष रूप से भारतीय परिवारों और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। यह MPV सब‑4 मीटर फिटमेंट के साथ तीन पंक्तियों में 7 बैठने की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे यह कॉम्पैक्ट MPV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनता है। कंपनी का यह मॉडल Renault Triber जैसे मॉडल को टक्कर देगा।
Gravite का क्या मतलब
नई 7‑सीटर कॉम्पैक्ट MPV Gravite का नाम ग्रेविटी शब्द से लिया गया है, जो बैलेंस, स्टेबिलिटी और अट्रैक्शन को दर्शाता है। Nissan का कहना है कि यह नाम इस वाहन के कंफर्ट, फ्लेक्सिबिलिटी और कनेक्टिविटी वाले विजन को दिखाता है। Gravite को Renault‑Nissan CMF‑A+ प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो पहले से विश्वसनीय और प्रैक्टिकल साबित हुआ है, लेकिन Nissan इसे अपने डिजाइन एलिमेंट्स के साथ अलग पहचान देने की कोशिश कर रहा है।
कौन-से फीचर्स मिल सकते हैं
MPV Gravite को लेकर उम्मीद है कि यह 7‑इंच का डिजिटल क्लस्टर, 8‑इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर्स के साथ एंट्री लेगा।
MPV में सीटिंग लेआउट 5+2 के साथ होगा, जिसमें रियर में एडिशनल स्पेस और कंफर्ट मिलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह मॉडल 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल‑स्टार्ट असिस्ट, टायर‑प्रेशर मॉनिटरिंग, और रीयर पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत
कीमत की बात करें तो Gravite के 6 लाख से 9 लाख रुपए (अनुमानित) रेंज में आने की उम्मीद है, जिससे यह बजट‑फ्रेंडली 7‑सीटर MPV सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण विकल्प बन जाएगा। यह मॉडल मार्च 2026 तक शोरूम में उपलब्ध होने की उम्मीद है और Nissan की डीलर नेटवर्क विस्तार रणनीति का एक बड़ा हिस्सा होगा ताकि इसका ग्राहकों तक पहुंच और मजबूत हो सके।