ऑटो न्यूज़

Nissan India ने सेना के लिए पेश किया बोल्ड फॉर द ब्रेव बोनांजा, सस्ती मिलेगी गाड़ी

Nissan Bold For The Brave:सीएसडी एएफडी पोर्टल (www.afd.csdindia.gov.in) के माध्यम से बुकिंग पर बोनांजा और सीएसडी के तहत टैक्स में छूट का लाभ लिया जा सकता है। निसान ने देशभर में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस बलों के लिए भी ऑफर की पेशकश की है।

Image

सान ने देशभर में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस बलों के लिए भी ऑफर की पेशकश की है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • निसान लाई सेना के लिए बोनांजा
  • गणतंत्र दिवस के मौके पर फायदा
  • कम कीमत पर मिलेगी नई मैग्नाइट

Nissan Bold For The Brave: निसान मोटर इंडिया ने इस महीने गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी रक्षा बलों (भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना), केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस बलों के जवानों के लिए अपनी बेस्टसेलिंग एसयूवी नई निसान मैग्नाइट की बुकिंग पर ‘बोल्ड फॉर द ब्रेव’ रिपब्लिक बोनांजा की पेशकश की है। सीएसडी एएफडी पोर्टल (www.afd.csdindia.gov.in) के माध्यम से बुकिंग पर बोनांजा और सीएसडी के तहत टैक्स में छूट का लाभ लिया जा सकता है। निसान ने देशभर में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस बलों के लिए भी ऑफर की पेशकश की है।

10,000 से ज्यादा बुकिंग

दिसंबर, 2020 में भारत में अपनी लॉन्चिंग के बाद से निसान मैग्नाइट अपने सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय बी-एसयूवी बनी हुई है। इसने घरेलू एवं निर्यात बाजार में 1.5 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह आंकड़ा भारतीय ऑटोमोटिव मार्केट में गेम-चेंजर के रूप में निसान मैग्नाइट की भूमिका की पुष्टि करता है। अक्टूबर, 2024 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से नई निसान मैग्नाइट ने भी 10,000 से ज्यादा बुकिंग का आंकड़ा छू लिया है।

‘बोल्ड फॉर द ब्रेव’ रिपब्लिक बोनांजा

‘बोल्ड फॉर द ब्रेव’ रिपब्लिक बोनांजा लॉन्च करने के मौके पर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘हम इस साल अपने गणतंत्र के 76वें वर्ष में कदम रखने जा रहे हैं। इस मौके पर अपने सैन्य बलों, केंद्रीय अर्धसैनिक और राज्य पुलिस बलों के जवानों को विशेषरूप से सिर्फ उनके लिए तय की गई कीमतों पर अपनी फ्लैगशिप एसयूवी नई निसान मैग्नाइट की पेशकश करते हुए हम सम्मानित अनुभव कर रहे हैं। यह विशेष ‘बोल्ड फॉर द ब्रेव’ रिपब्लिक बोनांजा हमारे देश की रक्षा करने वाले इन सच्चे हीरो के समर्पण एवं त्याग के प्रति हमारे सम्मान एवं आभार का प्रतीक है।’

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article