ऑटो न्यूज़

ह्यून्दे की नई क्रेटा के साथ मिलेगा दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन, बुकिंग हो चुकी शुरू

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 3, 2024, 09:47 PM IST

Hyundai India 16 जनवरी को New Creta SUV लॉन्च करने वाली है जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब कंपनी ने एक-एक कर इस कार की जानकारी देना शुरू कर दिया है। जानें कितना दमदार है इंजन।

Image

कंपनी नई एसयूवी को 11 लाख से 19 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च कर सकती है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई क्रेटा एसयूवी जल्द होगी लॉन्च
  • मिलेगा 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
  • कंपनी ने शुरू की SUV की बुकिंग

New Hyundai Creta Engine Details: ह्यून्दे इंडिया ने नई क्रेटा फेसलिफ्ट की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है जिसे 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी लॉन्च से पहले धीरे-धीरे इस एसयूवी की जानकारी देने लगी है। 25,000 रुपये टोकन देकर इस एसयूवी को बुक कर सकते हैं। कंपनी नई एसयूवी को 11 लाख से 19 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च कर सकती है। मुकाबले पर जोरदार दबाव डालने के लिए ह्यून्दे नई क्रेटा के साथ शानदार स्टाइल और डिजाइन देने वाली है। इसके साथ ही बहुत से नए फीचर्स और कई नई चीजें एसयूवी को मिलने वाली हैं।

क्या-क्या नया मिलेगा

2024 ह्यून्दे क्रेटा फेसलिफ्ट में सबसे पहले नजर आने वाला बदलाव इसका चेहरा है जो अब बहुत कुछ ह्यून्दे टूसॉन जैसा हो गया है। स्पाय फोटोज में साफ हो चुका है कि इस एसयूवी का पिछला हिस्सा बड़े बदलावों के साथ आने वाला है, संभवतः पूरी तरह बदला हुआ। इसका डिजाइन कुल मिलाकर नई एक्सटर, नई सांटा फे और पेलिसेड जैसा होने वाला है। इसके साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग मिल सकती है। इसके अलावा नए और बड़े साइज के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं, हालांकि इसे चुनिंदा वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।

इंजन और फीचर्स धांसू

फीचर्स की बात करें तो नई ह्यून्दे क्रेटा के साथ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस मिलने वाला है। एसयूवी को 360 डिग्री कैमरा भी मिलेगा और ये दोनों सबसे बड़े फीचर्स माने जा रहे हैं। केबिन को ताजा बनाने के लिए इसे कई ताजा बदलाव मिल सकते हैं, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी यहां मिलेगा। क्रेटा फेसलिफ्ट के साथ पुराने इंजन विकल्पों के अलावा नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिला है जो 160 एचपी ताकत बनाता है। ये इंजन सिर्फ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स से लैस है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article