ऑटो न्यूज़

Hero ला रही प्रीमियम सेगमेंट की बाइक, जोरदार लुक के साथ मिलेगा दमदार इंजन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 3, 2024, 01:08 PM IST

Hero MotoCorp 22 जनवरी 2024 को नई Motorcycle से पर्दा हटाने वाली है जो 440 CC इंजन से लैस होगी। ये बाइक दिखने में भी काफी खूबसूरत और हार्ली-डेविडसन 440 एक्स से काफी मिलती होगी।

Image

नई 440 सीसी हीरो बाइक का नाम आर से शुरू होगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो की नई बाइक का टीजर जारी
  • 440 सीसी इंजन से लैए होगी बाइक
  • 22 जनवरी को हीरो इसे पेश करेगी

Hero New 440 CC Bike Teased: हीरो मोटोकॉर्प अब प्रीमियम बाइक्स की ओर बढ़ती जा रही है, क्योंकि ग्राहकों की खरीद का बजट बढ़ने लगा है। कंपनी ने हाल में एक टीजर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि 22 जनवरी को नई मोटरसाइकिल लॉन्च की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये 440 सीसी की नई बाइक हेगी जिसकी आवाज जोरदार होने वाली है। इस टीजर में सिर्फ बाइक की आवाज और आर लिखा नजर आया है, यानी नई 440 सीसी हीरो बाइक का नाम आर से शुरू होगा। बता दें कि इसी क्षमता वाली मोटरसाइकिल हार्ली-डेविडसन के लिए भी इन दोनों ने मिलकर बनाई है।

हार्ली-डेविडसन 440 एक्स

हीरो-हार्ली की साझेदारी में नई 440 सीसी बाइक पहले ही लॉन्च हो चुकी है, अब हीरो मोटोकॉर्प इसे अपने लोगो के साथ मार्केट में उतार सकती है। हार्ली-डेविडसन एक्स440 की स्टाइल और डिजाइन इसी ब्रांड की महंगी बाइक एक्सआर1200 से ली गई है। रेट्रो डिजाइन की ये नई बाइक गोल हेडलैंप और टियरड्रॉप पैटर्न के फ्यूल टैंक के साथ आई है। इसके अलावा आपको एलईडी लाइटिंग, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कई आधुनिक फीचर्स भी मिलेंगे। बाइक को दमदार लुक देने के लिए इसमें बेहतर लुक वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर दिखने में ये महंगी लगती है।

कितना दमदार है इसका इंजन

नई एक्स440 के साथ कंपनी ने 398 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल कूल्ड इंजन दिया है। ये इंजन 27 बीएचपी ताकत और 38 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है और इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के अगले हिस्से में इंवर्टेड फोर्क्स दिए गए हैं, वहीं पिछला हिस्सा ट्विन शॉक अबसॉर्बर्स के साथ आया है। यहां डुअल चैनल एबीएस भी बाइक के साथ मिला है। हार्ली ने खासतौर पर भारत के लिए नई मोटरसाइकिल को तैयार किया है, वहीं हीरो भी इसी इंजन के साथ बाइक लाने वाली है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article