ऑटो न्यूज़

MG Motor बना रही भारत में अपना कारोबार बेचने का प्लान! Reliance मैदान में - रिपोर्ट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 11, 2023, 03:14 PM IST

मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि MG Motor भारतीय मार्केट में अपना कारोबार बेचने वाली है। सूत्रों की मानें तो इसके लिए एमजी मैनेजमेंट ने भारतीय कंपनियों से लंबी-चौड़ी बातचीत भी शुरू कर दी है जिसमें Reliance शामिल है।

Image

एमजी मोटर भारतीय व्यापार में संभवतः अपना ज्यादातर हिस्से बेचने का मन बना चुकी है।

Photo : ET Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • MG भारत में बेचेगी कारोबार?
  • ग्राहक की तलाश जारी - सूत्र
  • इस साल के अंत तक होगी डील!

MG Looking To Sell India Operations: चीन के ऑटो जायंट सिआक के मालिकाना हक वाली एमजी मोटर भारतीय व्यापार में संभवतः अपना ज्यादातर हिस्से बेचने का मन बना चुकी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस काम के लिए काफी आगे बढ़ चुकी है और रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो ग्रुप, प्रेमजी इन्वेस्ट और जेएसडब्ल्यू ग्रुप से डील को लेकर बातचीत कर रही है। टीओआई के एक सूत्र से मिली जानकारी के हिसाब से भारतीय कंपनियों के साथ लंबा-चौड़ा डिस्कशन शुरू हो गया है और कंपनी इस साल के अंत तक डील फाइनल करना चाहती है।

क्या है एमजी का ये बड़ा प्लान?

मामले के जानकार ने एडवांस्ड स्टेज का ब्यौरा देते हुए आगे बताया कि, एमजी को तत्काल प्रभाव से फंड की जरूरत है ताकि वो भारत में विस्तार के अगले पड़ाव पर पहुंच सके। सूत्र ने बताया कि, “स्टेक को लेकर मोलभाव शुरू हो चुका है और एमजी इंडिया का मैनेजमेंट देश में नाम सिर्फ अपने लिए एक भरोसेमंद पार्टनर ढूंढ रहा है, बल्कि इन्हें आकर्षक कीमत अदा करने वाले की ज्यादा तलाश है।”

एमजी ने खबर को बताया कयास

एमजी मोटर इंडिया से पूछा गया है कि आपका रिलायंस, हीरो ग्रुप, प्रेमजी इन्वेस्ट और जेएसडब्ल्यू ग्रुप के साथ मोलभाव चल रहा है। इसपर जवाब देते हुए एमजी ने कहा कि ये कयास हैं। चीन की कंपनियों को भारत में ताजा निवेश की राह में कई चुनौतियां हैं, इसकी सबसे बड़ी वजह भारत-चीन का सीमा विवाद है। इंडस्ट्री के सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से एमजी अपनी पेरेंट कंपनी ने मांगे गए नए फंड के इंतजार में करीब 2 साल काट चुकी है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article