Maruti Suzuki Swift Sport: मारूति सुजुकी भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। हैचबैक से लेकर SUV और MPV सेगमेंट तक कंपनी की कारें मौजूद हैं। कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपनी पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट की नई जनरेशन कार को भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च होने के कुछ दिनों के भीतर ही यह कार भारत की सबसे बिकाऊ कारों की लिस्ट में भी शामिल हो गई थी। फिलहाल कंपनी स्विफ्ट के स्पोर्ट मॉडल पर काम कर रही है जिसे विशेष रूप से परफॉरमेंस के लिए तैयार किया गया जाएगा। इस कार को सितंबर 2024 के आस-पास भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही स्विफ्ट स्पोर्ट के कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं।
कम होगा मारूति स्विफ्ट स्पोर्ट्स का वजन
फिलहाल ग्लोबल मार्केटों में मौजूद मारूति सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट्स का वजन लगभग 970 किलोग्राम है। यह कार अपने पिछले जनरेशन मॉडल से लगभग 70 किलोग्राम ज्यादा हल्की है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी नई सुजुकी स्पोर्ट्स का वजन कम से कम रखना चाहती है ताकि पावर-टू-वेट रेशो बेहतर हो सके। इतना ही नहीं नई स्विफ्ट स्पोर्ट्स वर्तमान मॉडल के मुकाबले 125mm ज्यादा लंबी और 15mm ज्यादा चौड़ी भी होगी।
हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी स्विफ्ट स्पोर्ट्स
मारूति सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट्स में हाइब्रिड इंजन ऑफर किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार स्विफ्ट स्पोर्ट्स में 48V का ISG (इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर) मिलेगा। नई वाली स्टैण्डर्ड स्विफ्ट में 1.4 लीटर का इन्लिने 4 सिलेंडर इंजन है जो 83PS जनरेट करता है। सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट्स में लगने वाला ISG हाइब्रिड सिस्टम इसे 13.6 अतिरिक्त हॉर्सपावर दे सकता है। कार से संबंधित अन्य जानकारी तो फिलहाल उपलब्ध नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार स्विफ्ट स्पोर्ट्स को भारत में 12.78 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
