देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) आने वाले 12 से 18 महीनों में भारतीय बाजार में कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी सिर्फ SUV सेगमेंट पर ही फोकस नहीं कर रही, बल्कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), प्रीमियम हैचबैक और बायोफ्लेक्स तकनीक से लैस कारों पर भी बड़ा दांव लगाने वाली है। कंपनी के प्लान में नई इलेक्ट्रिक MPV, Baleno Facelift, Fronx Facelift और कई Bioflex इंजन वाली नई कारें शामिल हो सकती हैं।
नई Electric MPV होगी सबसे बड़ा लॉन्च
मारुति सुजुकी का अपकमिंग लॉन्च ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक MPV हो सकती है, जिसे फिलहाल कंपनी के इंटरनल कोडनेम YMC से जाना जा रहा है। स्पाई तस्वीरों के अनुसार, इस MPV में ऊंची रूफलाइन, लंबा व्हीलबेस और तीन रो वाली सीटिंग देखने को मिल सकती है। इसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर होने की उम्मीद है, जिससे यह बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह MPV कंपनी के Maruti Suzuki e Vitara वाले EV प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। फुल चार्ज पर इसकी ड्राइविंग रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।
Baleno Facelift में मिलेंगे नए फीचर्स
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Baleno का फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि Baleno की बिक्री लगातार अच्छी बनी हुई है, लेकिन सेकेंड जेनरेशन के इस मॉडल को अब पहला बड़ा अपडेट मिलने की उम्मीद है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई कारों से संकेत मिलते हैं कि इसके फ्रंट और रियर डिजाइन में बदलाव किए जाएंगे। इसके अलावा केबिन का लेआउट भी पहले से अधिक प्रीमियम बनाया जा सकता है।
Fronx Facelift में मिल सकता है ADAS
मारुति सुजुकी Fronx को भी मिड-लाइफ अपडेट देने की तैयारी कर रही है। कैमुफ्लाज टेस्ट मॉडल्स से पता चलता है कि SUV के फ्रंट और रियर डिजाइन में बदलाव किए जाएंगे। इसके साथ ही इसमें नए फीचर्स भी जोड़े जाने की संभावना है। सबसे बड़ा अपडेट Advanced Driver Assistance Systems (ADAS) हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो Fronx अपने सेगमेंट की चुनिंदा कारों में शामिल हो जाएगी, जिसमें ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलती है।
बढ़ेगी Bioflex कारों की संख्या
मारुति सुजुकी अपनी Bioflex तकनीक का विस्तार भी करने जा रही है। कंपनी हाल ही में WagonR Bioflex पेश कर चुकी है और अब इस तकनीक को अन्य किफायती मॉडलों में भी शामिल करने की योजना बना रही है। आने वाले महीनों में कई नई Maruti कारों में Bioflex-कंपैटिबल इंजन देखने को मिल सकते हैं।
EV और नई तकनीक पर रहेगा फोकस
मारुति सुजुकी अब अपने पोर्टफोलियो में केवल पेट्रोल और CNG मॉडल ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों और आधुनिक तकनीकों को भी तेजी से शामिल कर रही है। नई इलेक्ट्रिक MPV के साथ कंपनी EV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।
