ऑटो न्यूज़

सस्ते में घर लाएं अपनी पसंदीदा Maruti कार! Alto से लेकर Victoris खरीदने का शानदार मौका; मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Maruti Suzuki February 2026 Offers: अगर आप भी इस महीने एक नई कार घर लाने का मन बना रहे हैं, तो मारुति सुजुकी आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने फरवरी 2026 के लिए अपने पॉपुलर मॉडल्स पर 'बंपर डिस्काउंट' का एलान कर दिया है।

Maruti Suzuki February 2026 Offers

मारुति कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट (Photo: maruti suzuki)

Maruti Suzuki February 2026 Offers: अगर आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी अपने Arena रेंज के मॉडलों पर फरवरी 2026 के लिए विशेष छूट ऑफर्स पेश कर रही है। यह ऑफर्स हैचबैक, सेडान और एमपीवी सहित कई पॉपुलर कार मॉडलों पर उपलब्ध हैं, जिसका फायदा आप भी उठा सकते हैं।

किस कार पर कितनी बचत

फरवरी 2026 में Swift पर कैश डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स मिलकर कुल 45,000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं। यह हैचबैक मॉडल इस महीने खरीदारों के लिए सबसे आकर्षक ऑफर में शामिल है।

Victoris SUV पर कुल 40,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है। नए खरीदार इस ऑफर का लाभ लेकर वाहन पर अच्छी छूट पा सकते हैं।

Alto, S-Presso, WagonR, Celerio, Eeco मॉडल्स पर 37,500 रुपए तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह लाभ कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

Brezza SUV पर इस महीने कुल 30,000 रुपए तक की बचत मिल रही है। यह ऑफर सीमित समय और स्टॉक पर उपलब्ध है।

Dzire के Tour S टैक्सी वेरिएंट पर 25,000 रुपए तक का लाभ उपलब्ध है। यह पेशेवर उपयोग के लिए खरीदने वालों के लिए विशेष छूट है।

Ertiga एमपीवी पर इस महीने सीमित 5,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर केवल कुछ डीलर्स और स्टॉक पर मान्य है।

Dzire सेडान पर इस महीने 2,500 रुपए तक की बचत की जा सकती है। यह ऑफर मुख्य रूप से कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के रूप में है।

Ertiga के Tour M टैक्सी वेरिएंट पर फरवरी 2026 में कोई ऑफर नहीं है। खरीदारों को इस मॉडल पर कोई अतिरिक्त छूट नहीं मिल रही है।

कब तक वैलिड ऑफर

ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी रिवार्ड और इंस्टीट्यूशनल स्कीम्स शामिल हैं। मॉडल और पात्रता के आधार पर कुल बचत 45,000 रुपए तक हो सकती है। ये लाभ 28 फरवरी 2026 तक मान्य हैं और शहर, वेरिएंट और स्टॉक के अनुसार बदल सकते हैं। खरीदारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी डीलर से ऑफर की सही जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article