ऑटो न्यूज़

Maruti Victoris को मिलेगी कड़ी टक्कर! Hyundai, Honda और Renault कर रहे बड़ी तैयारी

अगर आप 2026 में नई मिड-साइज SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। Hyundai की Bayon बेस्ड SUV, Honda Elevate Facelift और Renault Duster Hybrid जल्द एंट्री लेने जा रही हैं।

Image

Maruti Suzuki Victoris को टक्कर देने जल्द आ रहीं तीन नई एसयूवी

भारतीय मिड-साइज SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा रही है। इस समय Maruti Suzuki Victoris इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक बन चुकी है। लॉन्च के महज आठ महीनों के भीतर इस एसयूवी ने 1 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया और हर महीने 10,000 से ज्यादा यूनिट की बिक्री दर्ज कर रही है। यही वजह है कि अब कई बड़ी ऑटो कंपनियां Maruti Victoris को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 की दिवाली तक Hyundai, Honda और Renault अपनी नई या अपडेटेड मिड-साइज SUV भारतीय बाजार में लॉन्च करेंगी। इन तीनों मॉडल्स में नए फीचर्स, आधुनिक डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।

Hyundai ला सकती है Bayon बेस्ड SUV

Hyundai Motor India 2026 की दिवाली के आसपास एक नई मिड-साइज SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसे Creta के साथ ही बेचेगी। बताया जा रहा है कि यह SUV ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Hyundai Bayon क्रॉसओवर पर आधारित होगी।

Honda Elevate Facelift में मिलेंगे नए फीचर्स

Honda Cars India भी अपनी लोकप्रिय SUV Elevate का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि इसमें बड़े मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन डिजाइन और फीचर्स में कई नए अपडेट देखने को मिल सकते हैं।

नई Honda Elevate Facelift में रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, नई LED हेडलाइट्स, अपडेटेड लाइटिंग सिग्नेचर और नया फ्रंट बंपर दिया जा सकता है। केबिन में नया अपहोल्स्ट्री, अपडेटेड इंटीरियर ट्रिम और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है।

Renault Duster Hybrid भी करेगी एंट्री

Renault भी भारतीय बाजार में नई Duster Hybrid लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इसे दिवाली के आसपास पेश कर सकती है। इस SUV की सबसे बड़ी खासियत इसका हाइब्रिड पावरट्रेन होगा।

Renault Duster Hybrid में 1.8-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 1.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ जोड़ा जाएगा। यह सेटअप कुल 160 bhp की पावर देगा।

Maruti Victoris को मिलेगी कड़ी चुनौती

Maruti Victoris फिलहाल इस सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Toyota Hyryder, Honda Elevate, Tata Sierra, Renault Duster और Nissan Tekton जैसी एसयूवी को चुनौती दे रही है। अब Hyundai की नई SUV, Honda Elevate Facelift और Renault Duster Hybrid के आने से यह मुकाबला और खास होने वाला है। खासतौर पर हाइब्रिड तकनीक, CNG विकल्प और नए फीचर्स के कारण ग्राहकों के पास पहले से ज्यादा विकल्प उपलब्ध होंगे।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article