क्रिकेट

AUS vs BAN: मिचेल स्टॉर्क के निशाने पर कपिल देव और डेल स्टेन का रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ रच सकते हैं नया इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान स्टॉर्क टेस्ट क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। साथ ही एशेज सीरीज से पहले अपनी खोई हुई फॉर्म फिर से हासिल कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज का हिस्सा है।

Image

कपिल देव और डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं मिचेल स्टॉर्क। फोटो- Icc

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया 13 अगस्त से बांग्लादेश की मेजाबनी करने के लिए तैयार है। दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए बांग्लादेश भी पूरी तरह से तैयार है। 6 अगस्त से वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के साथ वार्म-अप मैच खेलेगी। इसके बाद 13 अगस्त से पहले टेस्ट मैच का आगाज होगा। इस सीरीज में मिचेल स्टॉर्क के पास नया इतिहास लिखने का शानदार मौका है।

ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क इस महीने दो मैचों की ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में ऑल-टाइम ग्रेट खिलाड़ियों में अपना रुतबा और बढ़ा सकते हैं। स्टॉर्क टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में भारत के कपिल देव और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेन स्टेन को पीछे छोड़ सकते हैं।

कपिल देव और स्टेन से निकल सकते हैं आगे

स्टार्क के नाम अभी 433 टेस्ट विकेट हैं और अगर बांग्लादेश के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो 36 साल के स्टार्क आसानी से भारत के महान गेंदबाज कपिल देव (434) और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन (439) को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में टॉप 10 विकेट लेने वालों में शामिल हो सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 800 टेस्ट विकेट लिए हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज-

  • मुथैया मुरलीधरन- 800
  • शेन वॉर्न- 708
  • जेम्स एंडरसन- 704
  • अनिल कुंबले- 619
  • स्टूअर्ट ब्रॉड- 604

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट सीरीज शेड्यूल:-

  • पहला टेस्ट: 13-17 अगस्त, डार्विन
  • दूसरा टेस्ट : 22-26 अगस्त, मैके

बांग्लादेश के लिए ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम:- पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article