शहर

Ranchi News: देवेंद्र महतो ने सोनम वांगचुक से Video कॉल पर बात की, पानी पिएंगे; अनशन रहेगा जारी

रांची छात्र आंदोलन के बीच समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो से Video कॉल पर बात की। वांगचुक के आग्रह पर महतो ने पानी तो पी लिया है, लेकिन उनका कहना है कि वह अपना अनशन जारी रखेंगे।

Image

देवेंद्र महतो ने पिया पानी, बोले अनशन जारी रहेगा

Ranchi News: झारखंड में JPSC, JSSC CGL, और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो (Devendra Mahato) से वीडियो कॉल पर बातचीत की। जंतर-मंतर पर 26 दिन तक अनशन करने वाले सोनम वांगचुक ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे महतो से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। वांगचुक ने देवेंद्र नाथ मगतो से पानी पीने की अपील की। वांगचुक के आग्रह पर महतो ने पानी पिया। हालांकि, उन्होंने अपना अनशन जारी रखने की बात कही है।

बता दें कि देवेंद्र नाथ महतो रविवार 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। इससे पहले छात्रों का सत्याग्रह 25 जुलाई से जारी है। आंदोलनकारी JPSC, JSSC CGL सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

वांगचुक बोले- लड़ाई लंबी है, खुद को तैयार रखें

वीडियो कॉल के दौरान समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देवेंद्र महतो से पानी और नमक लेते रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पानी न पीना आत्महत्या के समान है। यह लड़ाई लंबी हो सकती है और सरकार को निर्णय लेने में दो से तीन सप्ताह तक का समय लग सकता है। ऐसे में आंदोलन जारी रखने के लिए खुद को स्वस्थ रखना जरूरी है।

JPC Paper Leak mehto.

देवेंद्र महतो ने पिया पानी

वांगचुक ने देवेंद्र नाथ महतो से पानी पीने की अपील करते हुए इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द रांची आकर देवेंद्र महतो से मुलाकात करेंगे और उन्होंने आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

महतो ने बताई अपनी सेहत स्थिति

बातचीत के दौरान देवेंद्र महतो ने बताया कि अनशन के दौरान उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। उनके मुताबिक, डॉक्टर ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने पानी नहीं लिया तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ सकता है। महतो ने कहा कि झारखंड में लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोप सामने आते रहे हैं और इसी मुद्दे को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं।

वांगचुक ने महतो के आंदोलन को समर्थन देते हुए उनसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की है। महतो ने साफ कर दिया है कि वह अपना अनशन जारी रखेंगे, लेकिन अब वह पानी पीते रहेंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article